About Us

Sponsor

Rajasthan : 14 हजार कैडिडेंट्स उम्मीद पर फिरा पानी, अटकी कंप्यूटर शिक्षक भर्ती, जानिए क्या है कारण

 

  • राजस्थान में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव अटका
  • 14 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती से पड़ा लाखों बेरोजगारों पर प्रभाव
  • वित्त विभाग में अटका कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव
  • 8 माह बाद भी नहीं मिली मंजूरी, सालाना 600 करोड़ रूपए की जरूरत
जयपुर
प्रदेश में जल्द ही रीट (Rajasthan reet 2020 update)भर्ती को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से बजट में कंप्यूटर शिक्षकों का कैडर बनाने का ऐलान के बाद भी उनकी भर्ती पर ताला लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि आठ महीने पूरे होने के बाद भी वित्तीय समस्याओं के चलते अब कंप्यूटर शिक्षकों की उम्मीद पर पानी फिर गया है।



फाइल अटकी हुई वित्त विभाग में
मिली जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक को रिक्रूट करने का मामला वित्त विभाग में ही अटका हुआ है। इसे लेकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। लेकिन क्योंकि कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए सालाना 600 करोड़ रुपए की दरकार है, लिहाजा इसके चलते फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है।


कोरोना संकट के चलते लंबी प्रक्रिया में भर्ती
आपको बता दें कि जानकारों का कहना है कि वर्तमान में सरकार कोरोना के कारण उत्पन्न हुए संकट से जूझ रही है। लिहाजा इसी बीच जहां तृतीय श्रेणी शिक्षक के 31 हजार पद और व्याख्याताओं के 3 हजार पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करनी है। ऐसे में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के द्वार खुलना अभी मुश्किल दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में कैडर के साथ भर्ती के नियम बनाने, योग्यता तय करने सहित स्कूलों में पद स्वीकृत करने की लंबी प्रक्रिया बाकी है। लिहाजा कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को अभी इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 14 हजार से अधिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को कंप्यूटर शिक्षकों की आवश्यकता है। वहीं 8500 स्कूलों में तो कंप्यूटर लैब और शिक्षक दोनों की जरूरत है। वहीं इन सभी व्यवस्थाओं के लिए सरकार को 600 करोड़ की जरूरत होगी। 

No comments:

Post a Comment

Photography

Recent

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Important News

Popular Posts