सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 15 August 2017

सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला

भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस के सम्मान समारोह में प्रारंभिक शिक्षा के कार्मिकों का सम्मान करना प्रशासन भूल गया। इसे लेकर शिक्षक वर्ग ने विरोध जताया।
प्रारंभिक शिक्षा में करीब 8 हजार विभिन्न वर्ग के शिक्षक हैं, वहीं 100 के आसपास मंत्रालयिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके साथ ही 50 शिक्षा अधिकारी कार्यरत हैं। ऐसे में इतने बड़े शिक्षा विभाग कार्यालय से प्रशासनिक स्तर पर एक भी कार्मिक का चयन नहीं किया गया, जिसके कारण प्रारंभिक शिक्षा से जुडे़ सभी संगठन और कार्मिकों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज किया। उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार इतने बडे़ विभाग से कम से कम पांच कार्मिक को जिला स्तर पर चयन करना चाहिए।

3 उत्कृष्ट स्कूलों के संस्थाप्रधान के चयन का प्रावधान : जिलास्तरके स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्कूलों के टॉप 3 संस्थाप्रधान को सम्मानित करने का नियम है। इसके लिए शिक्षा विभाग से प्रस्ताव भेजे जाते हंै। जिसके बाद प्रशासन की ओर से 3 संस्थाप्रधान उत्कृष्ट और 3 आदर्श स्कूलों से चयनित होते हैं। इसके साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में मंत्रालयिक कर्मचारी(लिपिक वर्ग) से एक कार्मिक, एक शिक्षा अधिकारी का चयन करने का नियम है।

10से अधिक प्रस्तावों की ओर प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान : प्रारंभिकशिक्षा की ओर से इस वर्ष 4 शिक्षा अधिकारियों के प्रस्ताव, 4 संस्थाप्रधान, 4 शिक्षक और 3 लिपिक वर्ग के प्रस्ताव शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रशासन को भेजे गए थे। इनमें से एक भी प्रस्ताव पर स्वीकृति जारी नहीं की गई। वहीं सिर्फ एक दिव्यांग शिक्षक का चयन हुआ है, जिसमें विधायक की ओर से सिफारिश की गई थी।

प्रशासनकी उदासीनता से होते है निराश

शिक्षकसंघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष ऋषिन चौबीसा ने बताया कि 4 अगस्त को एडीएम को ज्ञापन सौंपकर सम्मानित सूची में नियमानुसार कोटे के आधार पर शिक्षक को शामिल करने की मांग की थी।

जिलास्तर पर इनका होगा सम्मान

एडीएमविनय पाठक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में फ्लावर किड्स स्कूल के अभिषेक पाटीदार, जिग्नेश पाटीदार, भावेश पाटीदार, भव्यराज पाटीदार, जिग्नेश पाटीदार पुत्र हरिशचंद्र, मंथन पाटीदार, सुल्ताना शेरगर, स्वाति पटेल सागवाड़ा, खुशी जोशी आसपुर, सुमेद जोशी नादिया, युक्ता जोशी सागवाड़ा, आस्था व्यास सागवाड़ा, हिमानी यादव कोकापुर, प्रधानाचार्य अजीतसिंह चौहान धंबोला, प्रधानाचार्य गगन चौबीसा गैंजी, प्रधानाचार्य वीरेंद्रसिंह सिसोदिया मेताली, प्रधानाचार्य हर्षित चौबीसा हथाई, मनोज पंडया, रितु पंड्या, आशीष भावसार, जुगल किशोर, माधवलाल भगोरा, जीवतराम, डॉ. लालचंद मीणा, डा. ललित कुमार स्वर्णकार, लेब टेक्नीशियन राजेंद्र सेवक, छाया चौबीसा, अनुज भटनागर, देशराज सिंह, शंकरलाल प्रजापत, भैरूलाल तंवर, नीतिश उपाध्याय, योगेश जोशी, अनिकेत थापियाल, कल्पना भावसार, करूणा सिंह राठौड़, नारायणलाल परमार, कृष्णकांत चौबीसा, सरपंच हाकली देवी, लोकेश पाटीदार, जगपाल भाटिया, मनोज स्वर्णकार, रमेश वरियानी, संजय सोमपुरा को सम्मानित किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved