बहुप्रतिक्षित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती एवं पात्रता परीक्षा (रीट) के सिलेबल को लेकर संशय समाप्त हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. बीएल चौधरी ने बताया कि रीट-2015 में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरटेट) का ही सिलेबस होगा। प्रो. चौधरी ने राजस्थान पत्रिका के साथ विशेष-वार्ता में यह जानकारी साझा की। प्रो. चौधरी रविवार को एक व्याख्यानमाला में शिरकत करने जोधपुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सिलेबस के अलावा आरटेट की तर्ज पर दो पेपर होंगे। कक्षा 1 से 5 के लिए लेवल-प्रथम और कक्षा 6 से 8 के लिए लेवल-द्वितीय का पेपर होगा।
Important Posts
Advertisement
प्रदेश में तृतीय श्रेणी के 15 हजार नए अध्यापक : श्री वासुदेव देवनानी
नागौर – राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री वासुदेव देवनानी रविवार को नागौर जिले के कुचामन में कहा कि राज्य सरकार ने एक साथ 5 हजार विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जिससे राज्य में उच्च माध्यमिक विद्यालयों की सख्ंया 9 हजार 500 हो गई है। इसके साथ ही इस बार सरकारी विद्यालयों में लगभग 9 लाख नामांकन हुए और शिक्षा विभाग में अभूतपूर्व 42 हजार पदोन्नतियां की गई।
दो साल बाद होगी परीक्षा , वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब करीब दो साल बाद रीट का रास्ता हुआ साफ
अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने अध्यापक पात्रता मय भर्ती परीक्षा (रीट) की तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा में भर्ती परीक्षा कराने के लिए बोर्ड संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यापक भर्ती परीक्षा के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। बोर्ड प्रशासन के समक्ष फिलहाल रीट परीक्षा प्राथमिकता पर है। इसी माह भर्ती अधिसूचना जारी होने की संभावना को देखते हुए बोर्ड अधिकारी अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र तैयार करने की प्रारंभिक कवायद से लेकर राज्य में परीक्षा केन्द्र स्थापित करने, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, नकल रोकने के लिए उडऩ दस्ते गठित करने सहित अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर मशक्कत की जा रही है।
आरटेट वाले 60 प्रतिशत प्राप्त अभ्यर्थियों को फिर से मौका देने से से यह परीक्षा फिर से विवादों में
जयपुर। आरटेट में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को राज्य सरकार रीट परीक्षा के माध्यम से दोहरा फायदा देने में है। जिससे पहले से विवादों में रही आरटेट परीक्षा के अंकों को मान्य मानने से रीट परीक्षा भी विवादों में आ सकती है और सरकारी नौकरी के प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के सामने बड़ी समस्या पैदा कर सकती है।
आरटेट की ओएमआर शीट छह अक्टूबर बाद नहीं मिलेगी
अजमेर।माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) की ओएमआर शीट की प्रतिलिपि छह अक्टूबर के बाद उपलब्ध नहीं होगी। शिक्षा बोर्ड इन परीक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाएं ओएमआर शीट नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
तृतीय श्रेणी शिक्षक: भर्ती आएगी, नए देखते रह जाएंगे
जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षक के लिए भर्ती तो निकलेगी, लेकिन नए अभ्यर्थी देखते रह जाएंगे। नियम ही कुछ ऎसे हैं कि परीक्षा में आरटेट उत्तीर्ण पुराने अभ्यर्थी भारी पड़ेंगे। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती एवं पात्रता परीक्षा (रीट) के आयोजन के लिए नियम बना लिए हैं और परीक्षा कराने का जिम्मा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को दिया है। 15 हजार पदों की भर्ती की राजनीतिक मंचों से घोष्ाणा के बाद इसी माह औपचारिक रूप से आवेदन भी आमंत्रित किए जाने हैं।
शिक्षा विभाग में रोक के बावजूद जिले में शिक्षकों के धडल्ले से तबादले
जोधपुर शिक्षा विभाग में रोक के बावजूद जिले में शिक्षकों के धडल्ले से तबादले हो रहे हैं। यह सब हो रहा है शिक्षण व्यवस्था के नाम पर। दुखद यह है कि इस व्यवस्था के नाम पर गांवों की स्कूलों से चहेते शिक्षकों को शहर की स्कूलों में लगाया जा रहा है, जबकि गांवों में पहले से ही शिक्षकों की कमी है। वहां छात्र-छात्राएं शिक्षकों की कमी को लेकर आए दिन आंदोलन कर रहे हैं।
शिक्षकों की कमी से परेशान विद्यार्थियों ने जड़ा विद्यालय पर ताला, तहसीलदार के आस्वासन पर खोला ताला
बाड़मेर/बायतु । उपखण्ड क्षेत्र के कानोड़ कस्बे में गुरुवार को स्कुल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र आंदोलन पर उत्तर आए । छात्रों और अभिभावकों का कहना हैं की कानोड़ विद्यालय को विज्ञान संकाय में क्रमोनत कारने के बाद सरकार ने शिक्षकों के पदों की घोषणा तो कर दी मगर आधा सत्र बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नही हो पा रही इससे बच्चों की पढ़ाई ख़राब हो रही हैं।
दस अक्टूबर तक करना होगा कार्य ग्रहण , मंडल में पदोन्नत शिक्षकों को मिली पोस्टिंग
बीकानेर | माध्यमिक शिक्षा के बीकानेर मंडल में वर्ष 2014-15 और 2015-16 की डीपीसी से पदोन्नत हुए शारीरिक शिक्षक और विषय अध्यापकों को पोस्टिंग दी गई है। मंडल उपनिदेशक ओमप्रकाश सारस्वत ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।
RTET News : 13 लाख का रिकॉर्ड होगा नष्ट
RTET News : 13 लाख का रिकॉर्ड होगा नष्ट Rajasthan TET (RTET) News Today Update Rajasthan Teacher Eligibility Test
Subscribe to:
Comments (Atom)
UPTET news
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!