सितंबर 2015 में आई नौकरियों की बहार, युवाओं की हुई बल्ले-बल्ले
नई दिल्ली। टेलीकॉम, मीडिया और मनोरंजन, आईटीईएस, आईटी सॉफ्टवेयर और ऑटो उद्योग में रोजगार के नए अवसर बढऩे से इस वर्ष सितंबर में देश में नौकरियों की बहार रही और सितंबर 2014 की तुलना में इसमें 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नए रोजगार के मामले में इस महीने दिल्ली एनसीआर अग्रणी रहा। ऑनलाइन रोजगार सलाह देने वाली कंपनी नौकारी डॉटकॉम का जाब स्पीक सूचकांक इस वर्ष सितंबर में बढ़कर 1796 पर पहुंच गया जो पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 18 फीसदी अधिक है।