RAS मुख्य परीक्षा 28-29 जनवरी को, परीक्षा का कार्यक्रम जारी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 16 January 2017

RAS मुख्य परीक्षा 28-29 जनवरी को, परीक्षा का कार्यक्रम जारी

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 28 व 29 जनवरी को आयोजित की जाने वाली आरएएस मुख्य परीक्षा 2016 की परीक्षा स्कीम वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यह परीक्षा आयोग द्वारा संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित होगी। 
आयोग द्वारा कुल 725 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। दो दिन में होने वाली इस परीक्षा में प्रतिदिन दो पारियों में पेपर आयोजित होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने परीक्षा स्कीम जारी की है। आरएएस मुख्य परीक्षा में कुल चार प्रश्न पत्र होंगे। पहला पेपर तीन भागों एबीसी में बंटा होगा। पहले पेपर के पार्ट ए में कुल 25 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। इस हिसाब से कुल 50 अंक का यह पार्ट ए होगा। इस प्रश्न पत्र में 15 शब्द की सीमा होगी। 

पार्ट बी में 16 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होगा और अधिकतम 50 शब्दों में उत्तर देना होगा। यह पार्ट कुल 80 अंकों का होगा। पहले प्रश्न पत्र का पार्ट सी में कुल 7 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का होगा और अधिकतम 100 शब्दों में उत्तर देने होंगे। यह पार्ट कुल 70 अंक का होगा। इस प्रकार पहला प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा। 

दूसरा प्रश्न पत्र भी तीन पार्ट में बंटा होगा। पार्ट ए में 20 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा और 15 शब्द सीमा होगी। यह पार्ट 40 अंकों का होगा। पार्ट बी में 14 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का होगा। अधिकतम शब्द सीमा 50 होगी और कुल 70 अंकों का यह पार्ट होगा। तीसरा पार्ट में 9 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का रहेगा और शब्द सीमा 100 रहेगी। कुल 90 अंकों का यह पार्ट रहेगा। इस प्रकार कुल 200 अंकों का यह भी प्रश्न पत्र रहेगा।

तीसरा प्रश्न पत्र भी तीन पार्ट मेंं बंटा होगा। तीसरे पेपर के पार्ट ए में कुल 25 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। इस हिसाब से कुल 50 अंक का यह पार्ट ए होगा। इस प्रश्न पत्र में 15 शब्द की सीमा होगी। पार्ट बी में 16 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होगा और अधिकतम 50 शब्दों में उत्तर देना होगा। यह पार्ट कुल 80 अंकों का होगा। प्रश्न पत्र का पार्ट सी में कुल 7 प्रश्न पूछे जाएंगे। 


प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का होगा और अधिकतम 100 शब्दों में उत्तर देने होंगे। यह पार्ट कुल 70 अंक का होगा। इस प्रकार तीसरा प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा। परीक्षा का चौथा प्रश्न पत्र भी तीन पार्ट एबीसी में बंटा होगा। इसमें क्रमश: 70, 80 और 50 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved