About Us

Sponsor

शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार काबरा को गले लगा गहलोत ने बंधाई हिम्मत

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के बहु चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार होने के बाद संकट में फंसे पूर्व विधायक जुगल काबरा को रविवार को एक मजबूत सहारा मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम एसीबी कार्यालय पहुंच काबरा को हिम्मत बंधाई और उनके साथ काफीआधा घंटा तक इस मामले पर चर्चा की। गहलोत ने बंधाई हिम्मत...
- व्यास विश्वविद्यालय के शिक्षक भर्ती घोटाले में एसीबी ने दो दिन पूर्व काबरा व पूर्व कुलपति बीएस राजपुरोहित सहित पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया था।
- ये पांचों चार दिन से रिमांड पर चल रहे है। आज शाम गहलोत यकायक जयपुर से जोधपुर पहुंचे और वे सीधे एसीबी कार्यालय में काबरा से मिलने पहुंच गए।
- संकट से घिरे काबरा अपने सामने गहलोत को देख एक बार भावुक हो उठे। गहलोत ने उन्हें गले लगा हिम्मत बंधाई और फिर बैठ कर पूरे मामले में उनसे एकांत में चर्चा की।
- गहलोत करीब आधा घंटे तक काबरा के साथ रहे। उनकी इस मुलाकात के दौरान थोड़ी देर तक सभी पांचों आरोपी एक साथ ही रहे। बाद में गहलोत ने अकेले में सिर्फ काबरा के साथ मंत्रणा की।
- इस दौरान गहलोत के साथ बड़ी संख्या में एसीबी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता बाहर खड़े रहकर उनका इंतजार करते रहे। बाहर निकलने के पश्चात गहलोत ने इस मुलाकात के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।
- उल्लेखनीय है कि जोधपुर में कांग्रेस की राजनीति में काबरा को गहलोत का सबसे करीबी माना जाता है।

No comments:

Post a Comment

Photography

Recent

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Important News

Popular Posts