सुजीत कुमार. अलवर. । राजस्थान पुलिस विभाग के लिए बड़ी खबर है। हैडकांस्टेबल से पुलिस निरीक्षक तक के पदों की पदोन्नति योग्यात्मक परीक्षा के स्थान पर अब विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा करने की तैयारी की जा रही है।
इस सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों से सुझाव मांगे गए हैं। पुलिस अधीक्षकों को अपने सुझाव व राय से कार्यालय टिप्पणी के साथ 30 अक्टूबर 2015 तक मुख्यालय को अवगत कराना होगा।
राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर की महानिरीक्षक डॉ. प्रशाखा माथुर ने इस सम्बन्ध में 16 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा है।