जालोर।
जालोर जिले के शिक्षकों एवं कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान करवाने के लिए राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिंगार के नेतृत्व में जालोर जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टीमा राम मीना से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने शिक्षकों एव अन्य कार्मिकों से संबंधित लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं समाधान करवाने की मागं की। डिंगार ने बताया कि वार्ता के दौरान स्कूलों से वैक्सीनेशन सेंटर हटाने ,शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करवाने, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के अध्यापिकाओं एवं कार्मिकों के समस्याओं का समाधान करवाने संबंधी मांग रखी गई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टीमा राम मीणा ने भरोसा दिलवाया कि समग्र शिक्षक संघ द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर अति शीघ्र उचित कार्रवाई एवं समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस मौके सीडीईओ का स्वागत भी किया गया। तत्पश्यात जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कमल सिंह से भी मुलाकात की गई। वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ जालौर जिला कार्यकारिणी के सभा अध्यक्ष रूप सिंह राठौड़ नारनावास, जयपाल सिंह आडवडा ,नीरज खत्री, रेखा सेन ,धनकोर, चंदन सिंह देलदरी, नरेश ओझा, मायावती ,नुरुल असारं,पीबी सेन समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग