चौहटन . प्रदेश में संस्कृत शिक्षा के स्कूल किस तरह
पढ़ाई का बंटाधार कर रहे है इसका उदाहरण सीमावर्ती चौहटन का बांकलासर बस्ती
का राजकीय माध्यमिक विद्यालय संस्कृत शिक्षा है। इस स्कूल में दस कक्षाएं
संचालित है। एक शिक्षक कार्यरत है।
बीस साल से यही हाल है। विद्यालय में
116 विद्यार्थी नामांकित है। अभिभावकों की इल्तिजा विधायक तक पहुंचकर दम
तोड़ जाती है और स्कूल में पढ़ाई के नाम पर बाड़ेबंदी हो रही है। संस्कृत
शिक्षा का कार्यालय जोधपुर में है और आवाज नक्कारखाने में तूती की तरह दब
जाती है।
करीब बीस साल पहले प्रारंभ हुए इस स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति
नहीं हो रही है। नजदीक में अन्य विद्यालय नहीं होने से आर्थिक रूप से
पिछड़े ग्रामीण यहां पर विद्यार्थी पढ़ाने को मजबूर है। इस गांव की आबादी
दो हजार से अधिक है और गांव में एक दसवीं स्तर का विद्यालय होने से सरकार
दूसरा मंजूर नहीं कर सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने यहां संस्कृत शिक्षा का स्कूल खुलवाने
की सहमति देकर गलती कर दी, अब उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। यहां
दूसरा सरकारी स्कूल होता तो जरूर अध्यापक नियुक्त हो जाते।
नहीं है अन्य अध्यापक-
यहां अन्य अध्यापक नहीं है। एक शिक्षक संविदा पर लगाया गया था वो भी
जनसहयोग से। अब वो भी नहीं है। एेसे में दस कक्षाआंे को संभालना पड़ता है।
- कार्यरत शिक्षक
ये भी पढ़े...
विद्यालय में चोरियों पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
सेड़वा. राआउमावि बामरला में हो रही चोरियों
के बावजूद पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने सरपंच सावित्री
देवी एवं पीईईओ लाखाराम हुड्डा के नेतृत्व में विरोध जताया।
शिक्षक स्वरूपाराम ने बताया कि रविवार रात्रि में चोर विद्यालय के एक
भवन का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे 45350 रुपए ले गए। इसकी रिपोर्ट सेड़वा
थाने में दर्ज करवाई गई, इससे पहले भी कई बार विद्यालय में चोरियां हुई,
लेकिन पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है। ग्रामीणों ने चोरियों का पर्दाफाश नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग