अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग की निगाहें स्थाई अथवा कार्यवाहक अध्यक्ष पर
टिकी हैं। अगस्त से अक्टूबर तक तीन अहम परीक्षाएं होनी हैं। सरकार ने आयोग
को सिर्फ सदस्यों और सचिव के भरोसे छोड़ दिया है। अध्यक्ष की गैर मौजूदगी
में पेपर छपाई और गोपनीय कामकाज हुए सवालिया निशान लग सकते हैं।
आयोग को 5 अगस्त को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 करानी है। इसमें करीब
5.10 लाख आवेदन मिले हैं। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए
प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2017 का आयोजन 2 सितम्बर को होगा। इसके
लिए 97हजार 596 आवेदन मिले हैं। उप निरीक्षक (पुलिस) प्रतियोगी
परीक्षा-2016 का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जाएगा। इसमें 4 लाख 66 हजार 282
अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीनों परीक्षाओं से करीब 2567 पदों पर भर्तियां होनी
हैं।
अध्यक्ष का इंतजार
पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर. एस.
अग्रवाल के कार्यकाल समाप्ति के बाद 68 दिन से सरराक ने आयोग में स्थाई
अथवा कार्यवाहक अध्यक्ष तैनात नहीं किया है। आयोग 6 सदस्यों और सचिव सहित
अन्य अधिकारियों-कार्मिकों के भरोसे संचालित है। यहां नियमित फाइलें निकलने
के अलावा संशोधित परिणाम और मेरिट लिस्ट निकालने और बकाया भर्तियों के
साक्षात्कार जारी हैं।
अब बढ़ेंगी चुनौतियां
आयोग के लिए अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर बेहद खास हैं। तीनों अहम
परीक्षाओं के लिए आयोग प्रशासन की तैयारियां नहीं दिख रही हैं। इनमें सबसे
खास और प्रतिष्ठित परीक्षा आरएएस प्रारंभिक-2018 है। पेपर प्रिंटिंग और
अन्य कार्य बेहद गोपनीय होते हैं। स्थाई अथवा कार्यवाहक अध्यक्ष की गैर
मौजूदगी में यह काम हुए तो चुनौतियां बढ़ सकती हैं। हालांकि इसके लिए फुल
कमीशन चाहे तो सर्वसम्पति से फैसला ले सकता है। लेकिन कोई भी सदस्य सरकार
की इजाजत के बिना इसकी अधिकृत जिम्मेदारी लेना नहीं लेना चाहेगा।
18 हजार से अधिक भर्तियां
चुनावी वर्ष होने के कारण
सरकार ने आयोग को विभिन्न विभागों में 18 हजार से ज्यादा भर्तियां सौंपी
है। आयोग ने मार्च अंत से जून तक अधिकांश भर्तियों के विज्ञापन निकालकर
आवेदन ले लिए। परीक्षा और भर्तियां समय पर नहीं हुई तो सरकार की किरकिरी
होना तय है। वैसे भी द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2016 की नियुक्ति
प्रक्रिया में विलम्ब के चलते अभ्यर्थी सरकार और आयोग से नाराज हैं। पूर्व
कीन अन्य भर्तियों से भी बेरोजगार संतुष्ट नहीं है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- REET-2022: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, सीएम गहलोत ने किया एलान