बीकानेर. राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान
विश्वविद्यालय में राज्य सरकार की ओर से संसाधन एवं योजनाओं का लाभ नहीं
मिलने से आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
(आरकेवीवाई) में स्वीकृत पशुधन नस्ल संवद्र्धन की योजनाएं भी राज्य बजट में
डाल दी गई है।
इस योजना मद में हर वर्ष मिलने -+वाली आठ करोड़ की राशि के
बदले राज्य सरकार से बजट नहीं मिल रहा है। वहीं विवि की हेरिटेज इमारत की
मरम्मत के प्रस्तावों पर भी राज्य ने नोटिस नहीं लिया है। वहीं स्वीकृति
पदों को भरने की अनुमति नहीं मिल रही है।
विवि में राज्य सरकार ने शिक्षकों के ३१४ पद भरने की वित्तीय स्वीकृति
जारी की थी। इन पदों को भरने पर राज भवन ने रोक लगा दी है। इससे स्वीकृत पद
नहीं भरे जा रहे हैं। हालांकि विवि ने पद संबंधी आपत्तियों का जवाब दे
दिया है। बड़ी संख्या में रिक्त पदों के चलते विवि में अनुसंधान एवं शिक्षण
व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इसी तरह विवि में नि:शुल्क पशुधन दवा योजना की स्वीकृति नहीं है। वि.वि.
की क्लिनिक में हालांकि पशुओं को नि:शुल्क दवा दी जाती है, लेकिन इसके लिए
हर साल लगभग एक करोड़ रुपए विवि फण्ड से दिए जाते हैं। राष्ट्रीय कृषि
विकास योजना में गोधन की देसी नस्ल के संवद्र्धन की योजना अवधि पूरी होने
से राशि मिलना बंद हो गई है। हेरिटेज जीन्स बैंक की योजना भी आरकेवीवाई में
प्रस्तावित की गई है।
भवन मरम्मत के प्रस्ताव भेजे
विवि का भवन
ऐतिहासिक है। इसके रख-रखाव के लिए राज्य सरकार को बजट प्रस्ताव भेजे गए
हैं। इन प्रस्तावों को स्वीकृति नहीं मिली है। राज्य सरकार ने विवि में ३१४
पदों की भर्ती की वित्तीय स्वीकृति दे दी थी, लेकिन राज भवन ने भर्ती पर
रोक लगा रखी है। उम्मीद है कि रोक शीघ्र ही हट जाएगी। आरकेवीवाई में
स्वीकृत योजनाएं अब राज्य बजट में डाल दी गई है। इससे विवि पर वित्तीय दबाद
बढ़ा रहा है।
प्रो. त्रिभुवन शर्मा, डीन, वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग