देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक सिर्फ बैंकिंग सेवाएं नहीं, बल्कि आम आदमी को अपने साथ मिलकर कमाई का मौका भी देता है. आप भी अगर एसबीआई के साथ मिलकर कमाई करना चाहते हैं, तो आप बैंक मित्र बन सकते हैं.
दूर-दराज के इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक 'बैंक मित्रों' की भर्ती करता है. इन्हें बैंक करस्पोंडेंट अथवा व्यवसाय संपर्की भी कहा जाता है.
बैंक मित्र बनकर आपको न सिर्फ हर महीने फिक्स सैलरी मिलती है, बल्कि जो भी सेवा आप जरूरतमंदों को पहुंचाएंगे उसके आधार पर आपको कमीशन भी मिलता है.
मौजूदा समय में बैंक मित्रों को 2 हजार से लेकर 5 हजार रुपये की फिक्स सैलरी मिलती है. हालांकि सैलरी से ज्यादा बैंक मित्र मुहैया की गई सेवा पर मिलने वाले कमीशन के जरिये कमाते हैं.
क्या होता है बैंक मित्र?: लगभग सभी बैंक ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में अपनी सेवाएं पहुंचाने के लिए बैंक मित्रों को भर्ती करते हैं. बैंक मित्रों का काम बैंक की तरफ से सेवाएं मुहैया करानी होती हैं. इन काम में बैंक अकाउंट खोलने से लेकर पैसे जमा कराने समेत अन्य चीजें शामिल होती हैं.
कौन बन सकता है बैंक मित्र?: एसबीआई के मुताबिक कोई भी ऐसा व्यक्ति, जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो. इसमें एनजीओ, भूतपूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, पेट्रोल पंप के एकल मालिक, सेवानिवृत शिक्षक या फिर कोई भी व्यक्ति, जिसे चयन समिति उपयुक्त समझे.
कैसे बनें बैंक मित्र? बैंक मित्रों की भर्ती के लिए भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य बैंक समय-समय पर वैकेंसी की जानकारी देते रहते हैं. बैंक मित्र की वैकेंसी और इस संबंध में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए आप बैंक के नजदीकी स्थानीय मुख्यालय (LHO) में पहुंच सकते हैं और जानकारी हासिल कर सकते हैं.
एसबीआई बैंक मित्र क्या होते हैं. उनकी क्या जिम्मेदारियां हैं और इससे जुड़ी अन्य सभी शर्तों के लिए आप https://www.sbi.co.in/portal/web/agriculture-banking/business-correspondent-bc-arrangement पर क्लिक कर सकते हैं. आप यहां हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में इससे जुड़े नियम व शर्तों को पढ़ सकते हैं. (सभी फोटो प्रतीकात्मक)
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग