जयपुर | हाईकोर्ट ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की कमी को अदालती
आदेश के बाद भी पूरा नहीं करने और लापरवाही बरतने पर मुख्य सचिव, प्रमुख
उच्च शिक्षा सचिव व यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर 10 मई तक
जवाब देने के लिए कहा है।
न्यायाधीश केएस झवेरी व वीके व्यास की खंडपीठ ने
यह अंतरिम निर्देश रामबख्श सिंह की याचिका पर दिया। अदालत ने मामले में
टिप्पणी करते हुए कहा कि शिक्षकों की कमी को पूरा करने में यूनिवर्सिटी की
उदासीनता से स्टूडेंट प्रभावित हो रहे हैं और वे फीस देकर भी पढ़ाई नहीं कर
पा रहे हैं। यूनिवर्सिटी में कई पदों पर तो भर्ती प्रक्रिया ही शुरू नहीं
हो पाई है। ऐसे में यूनिवर्सिटी के अफसरों की लापरवाही के कारण स्टूडेंट का
भविष्य बर्बाद नहीं किया जा सकता। याचिका में कहा था कि यूनिवर्सिटी में
प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्तियां नहीं हो रही हैं और
शिक्षकों की कमी है। सुनवाई के दौरान 25 अक्टूबर 2016 को अदालत ने
यूनिवर्सिटी को मामले में समय देने से मना कर दिया था। जिस पर यूनिवर्सिटी
के रजिस्ट्रार ने अदालत में अंडरटेकिंग दी थी कि 30 अप्रैल 2017 तक पदों को
भर देंगे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग