उदयपुर| राजस्थान
शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को उपनिदेशक माध्यमिक
शिक्षा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर
सिंह चौहान ने बताया कि संभाग के शिक्षकों ने सत्र 2018-19 की डीपीसी से
पदोन्नति की वरिष्ठता सूची में डीईओ प्रारंभिक व माध्यमिक ने नाम नहीं
जोड़ने और सत्र 2017-18 की शेष रही सामान्य, सामाजिक विषय और शारीरिक
शिक्षकों की डीपीसी से पदोन्नति नहीं करने को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए
प्रदर्शन किया। इस संबंध में शिक्षकों ने उपनिदेशक माध्यमिक को ज्ञापन
सौंपा। प्रदर्शन में उदयपुर जिलाध्यक्ष नवीन व्यास, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष
देवी लाल पाटीदार, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष गंगाराम धोबी, प्रतापगढ़ से
जितेन्द्र सिंह सहित शिक्षक सतीश जैन, महेन्द्र सिंह शक्तावत, गरिमा
अग्रवाल, योगेन्द्र सिंह भाटी, धर्मेंद्र जैन, मनोज मोची, नानगराम बेरवा
अन्य शामिल हुए। शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक उदयपुर मंडल से जारी तृतीय से
द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की पदोन्नति की अस्थाई पात्रता सूची में विज्ञान
एवं गणित विषयों की अस्थाई सूची शामिल नहीं करने पर शिक्षा उप निदेशक
कार्यालय में शिक्षक संघ एकीकृत के पदाधिकारियों ने संपर्क किया। प्रदेश
मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह आसोलिया ने बताया कि सहायक उप निदेशक सुरेंद्र
सिंह राव ने समाधान का आश्वास दिया है और सभी डीईओ को लेटर जारी कर 3 दिन
में गणित व विज्ञान से संबंधित सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग