Advertisement

पांच भर्तियां... जो गहलोत सरकार नहीं कर पाई, इस सरकार में भी हैं अधूरी

राज्य में इन दिनों लगातार निकल रही बंपर भर्तियों के बीच एक चेहरा ऐसा भी है जिसे देख-सुन बेरोजगारों के होश उड़ जाते हैं। दरअसल कई भर्तियां ऐसी हैं जो सरकार के पांच वर्षीय कार्यकाल (1825 दिन) से ज्यादा समय बीतने के बावजूद सौ फीसदी पूरी नहीं हो पाईं।
गहलोत सरकार के समय निकली पांच भर्तियां तो आज भी पूरी होने की बांट जोह रही हैं। मौजूदा सरकार के सवा चार बाद भी यह पूरी नहीं हो पाईं। राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार के राज में निकली भर्तियों में सर्वाधिक लंबी खींची चली आ रही भर्तियों में शिक्षा विभाग से जुड़ी भर्तियां ज्यादा हैं। हालांकि इसके लिए अहम कारण इनका न्यायिक प्रक्रियाओं में भी अटकना रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सरकार इन मामलों में ज्यादा गंभीरता और तेजी दिखाती तो ये भर्तियां काफी पहले ही पूरी की जा सकती थीं। सबसे ज्यादा लंबी चली आ रही भर्ती में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 में 39500 पदों के लिए निकली भर्ती है। इसमें कई पदों पर अब तक नियुक्ति नहीं दी जा सकी है। यही हाल 2013 शिक्षक भर्ती का है। आरपीएससी के माध्यम से हुई वर्ष 2013 की एलडीसी भर्ती में इस साल मार्च-अप्रैल में भी नियुक्तियां हुई हैं।

यह सच है कि कई भर्तियां न्यायिक प्रकरण सहित विभिन्न कारणों के चलते काफी लंबी खिंच जाती हैं। जो भी सरकार हो, नियत समय पर भर्ती पूरी करने को लेकर संकल्पित होना पड़ेगा। न्यायिक प्रकरणों के मामले में भी तेजी दिखाकर खामियों को समय पर दुरुस्त करना होगा। - प्रो. वी.एस. व्यास, शिक्षाविद, पूर्व सदस्य, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार समिति

भर्ती का नाम पद कब शुरू कितना समय

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती-12 39500 27.2.2012 6 साल

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती-13 20,000 21.8.2013 5 साल

पंचायतीराज विभाग एलडीसी 19500 18.4.2013 5 साल

एलडीसी आरपीएससी 7500 5.8.2013 5 साल

शिक्षा सहायक/विद्यालय सहायक 33689 मई 2013 5 साल

(शिक्षा सहायक पहले निरस्त कर विद्यालय सहायक भर्ती 2015 में हुई। अब तक लंबित)

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts