बांसवाड़ा. जनजाति उपयोजना क्षेत्र में राजस्थान प्राथमिक और उच्च
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक- लेवल प्रथम सीधी भर्ती 2018 के तहत पांच हजार
503 शिक्षकों की भर्ती होगी। इन पदों के लिए टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थी
पात्र होंगे। 14 अप्रेल से ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे।
आवेदन की अंतिम
तिथि 30 अप्रेल तय की गई है। इनमें 5431 पद तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल
प्रथम सामान्य शिक्षा तथा 72 पद तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम विशेष
शिक्षा के होंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से जारी आदेश के
अनुसार राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1994 और 1996 के तहत यह भर्ती होगी।
वरीयता सूची में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को आरटेट या रीट लेवल प्रथम
में न्यूनतम 60 प्रतिशत उत्तीर्णांक आवश्यक होंगे। अनुसूचित जनजाति के
अभ्यर्थियों के लिए 36 प्रतिशत उत्तीर्णांक अनिवार्य होंगे, लेकिन अधिसूचना
जारी होने से पूर्व आयोजित हुई आरटेट 2011 के संबंध में उन्हें यह छूट देय
नहीं होगी।
जिला योग
बांसवाड़ा 1300
डूंगरपुर 1320
प्रतापगढ़ 878
सिरोही 125
उदयपुर 1880
कुल 5503
निजी विद्यालय संघ की बैठक
बांसवाड़ा. गैर सरकारी
शिक्षण संस्थान संगठन जिला कार्यकारिणी की बैठक परतापुर में शुक्रवार को
जिलाध्यक्ष तरुण त्रिवेदी की अध्यक्षता, आरके अय्यर के मुख्य अतिथ्य और
निरंजन त्रिवेदी एवं परेश पंड्या के विशिष्ट आतिथ्य में हुई।सह सचिव कुलदीप
आमेटा ने बताया कि बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग में आरटीई में प्रवेशित
छात्रों की पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं होने, नवीन सत्र में सदस्यता
अभियान चलाने, राज्य सरकार द्वारा निजी विद्यालयों के साथ किए जा रहे
सौतेले व्यवहार को अभिभावकों को बताने, निजी विद्यालयों को और अधिक
स्वायत्तता देने, सितंबर अक्टूबर में संगठन के चुनाव करवाने, नवीन मान्यता
एवं क्रमोन्नति के लिए आवेदित विद्यालयों को समय पर मान्यता दिलाने आदि पर
चर्चा की गई। इस मौके पर रजनीश उपाध्याय को गढ़ी ब्लॉक का कार्यकारी
अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह, शाहिद खां, जगदीश
चौहान, दिलीप पंचाल, दीपाली रोकडिय़ा, विपिन भट्ट, आदि उपस्थित थे। आभार
हिम्मतसिंह ने व्यक्त किया।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग