बीकानेर .
प्रदेश में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल प्रथम
के २०४९७ और अनुसूचित क्षेत्र के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ५५०३ पदों
पर भर्ती के लिए गुरुवार को शिक्षा निदेशालय ने विज्ञप्ति जारी कर दी।
राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती २०१८ के
तहत गैर अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्र के लिए अलग-अलग भर्ती निकाली गई है।
निदेशालय की विज्ञप्ति के अनुसार शिक्षक भर्ती के इन गैर अनुसूचित
क्षेत्र के २०४९७ पदों में सामान्य शिक्षा के १९८१९ और विशेष शिक्षा के ६७८
पद शामिल हैं। जबकि अनुसूचित क्षेत्र के ५५०३ पदों में सामान्य शिक्षा के
५४३१ और विशेष शिक्षा के ७२ पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन
मांगे गए है। जो १४ अप्रेल से लेने शुरू किए जाएंगे और ३० अप्रेल अंतिम
तिथि रखी गई है।
परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थी बाहर
बीकानेर.
आरपीएससी की ओर से छह साल बाद ली जा रही उपनिरीक्षक-प्लाटून कमाण्डर
संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में आयु गणना का आधार वर्ष एक जनवरी, २०१९
होने के कारण अधिकतर युवा प्रतियोगी परीक्षा से पहले ही बाहर हो गए हैं।
आरपीएससी की विज्ञप्ति के अनुसार उपनिरीक्षक-प्लाटून कमाण्डर के ३३० पदों
पर भर्ती के लिए पुन: आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इसमें तीन वर्ष की छूट
देकर आयु सीमा का आधार एक जनवरी, २०१९ किया गया है, जबकि ५ अक्टूबर, २०१६
को जारी विज्ञापन में आयु सीमा का आधार एक जनवरी, २०१७ किया गया। अब एक
जनवरी, २०१९ करने से अधिकतर अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।
जनप्रतिनिधियों की हो भागीदारी
बीकानेर.
शारदा सामाजिक सरोकार एवं शोध संस्थान की ओर से बाल विवाह के विरूद्ध जन
जागृति अभियान के तहत गुरुवार को छींपों के मोहल्ले में बैठक आयोजित की गई।
डॉ. नीलम ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में मिशनरी भाव से कार्य
किया जाए। डॉ. ज्योति ने इस कार्य में पंचायतराज जनप्रतिनधियों की
भागीदारी का सुझाव दिया। अरूणा भार्गव ने बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता की
आवश्यकता जताई।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!