अजमेर। माध्यमिक शिक्षा अजमेर
मंडल की ओर से वरिष्ठ अध्यापकों के पद पर पदोन्नति की कवायद तेज कर दी है।
अजमेर मंडल के उप निदेशक ने अधीनस्थ अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर व टोंक जिलों
के 10 हजार से अधिक अध्यापकों की छहों विषयों की पात्रता सूचियां जारी कर
नेट पर अपलोड कर दी हैं। जिस पर 14 अप्रेल तक शिक्षकों को जिला स्तर पर
आपत्तियां देनी होंगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर पदोन्नति के लिए विभाग के दफ्तर में दिन-रात काम चल रहा है। आंबेडकर जयंती पर भी कार्यालय खुला रहा। इसके अलावा रविवार को राजकीय अवकाश पर भी शिक्षा विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे।
उप निदेशक ने चारों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर
दिए हैं। पात्रता सूची में शामिल योग्य अध्यापकों को विभाग में वर्ष
2018-19 में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर
पदोन्नति दी जाएगी। इस बार निदेशालय का भी वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति
में सीधा दखल रहेगा। हालांकि पदोन्नति की कार्यवाही राज्य सरकार के
निर्देशों के अनुरूप की जाएगी।
छह विषयों में दस हजार से अधिक नाम पात्रता सूची में सर्वाधिक 5400 नाम
सामाजिक विज्ञान विषयाध्यापकों के हैं, जबकि न्यूनतम 14 गणित विषय के हैं।
सिंधी में 22, उर्दू 44, विज्ञान 338, अंग्रेजी 504, संस्कृत 731, सामान्य
922 व हिन्दी में 2289 शिक्षकों को शामिल किया गया है। विभागीय नियमानुसार
विषयाध्यापकों के अलावा सामान्य संवर्ग में ऐसे सभी शिक्षकों को शामिल किया
गया है, जिनके स्नातक स्तर पर कॉमर्स, संगीत, चित्रकला अथवा ऐसा ही कोई
अन्य विषय जो प्रचलन में नहीं हो लिया गया है।
निदेशालय में होगी जांच
मंडल स्तर पर 15 अप्रेल को पात्रता सूचियों को संशोधित करने के बाद मंडल अधिकारियों को निदेशालय बुलाया गया है। अजमेर मंडल सहित कोटा , भरतपुर, पाली व जोधपुर मंडल को 16 अप्रेल को निदेशालय में हाजिरी देनी होगी। इसके बाद पदोन्नति से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उम्मीद है, कि
निदेशालय की अनुमति मिलते ही पदोन्नति आदेश जारी होंगे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!