राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (स्कूल
शिक्षा) और कृषि विभाग में सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पद के लिए आवेदन
मांगे हैं।
आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) में
विभिन्न विषयों के लिए आवेदन मांगे हैं। भूगोल में 782, अर्थशास्त्र में
129, पंजाबी में 15, राजस्थानी में 6, लोक प्रशासन में 5, समाज शास्त्र में
32, चित्रकला में 40, संगीत में 6, इतिहास में 613, वाणिज्य में 118, जीव विज्ञान
में 166, रसायन विज्ञान में 160, गृह विज्ञान में 54, हिंदी में 849,
राजनीति विज्ञान में 815, भौतिक विज्ञान में 187, कृषि में 370, गणित में
193, अंग्रेजी में 304, संस्कृत में 156 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 17 मई से
16 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसी तरह कृषि विभाग में सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पद के लिए आवेदन
मांगे गए हैं। इसके तहत सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रीकल्चर
केमिस्ट्री) के 38, बॉटनी के 5 और प्लान्ट पैथेलॉजी के 9 पद शामिल हैं।
अभ्यर्थी 1 14 से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
अब तक निकली भर्तियां
संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (विद्यालय), चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य विभाग में फिजियोथेरेपिस्ट, माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ
अध्यापक विशेष शिक्षा, व्याख्याता सारंगी, माध्यमिक शिक्षा विभाग में
प्रधानाध्यापक, महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी सहित नगर नियोजन
विभाग में सहायक नगर नियोजक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में
उपाचार्य/अधीक्षक/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पद, राजस्थान तकनीकी
प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 के तहत समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सगायक
शिक्षुता सलाहकार ग्रुप-द्वितीय और राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं
(संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती सेवा)-2018, वन विभाग में सहायक वन
संरक्षक और वन रेंज ऑफिसर ग्रेड-प्रथम और कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी
अधिकारी, सहायक अभियंता सिविल-यांत्रिकी पद और अन्य
आरएएस मेन्स में गणित शामिल नहीं
आयोग ने वर्ष 2013 और 2016 में आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ
सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती सेवा) में प्रारंभिक और
मुख्य परीक्षा में गणित विषय रखा था। इनके परिणाम के बाद आयोग ने पाया कि
मुख्य परीक्षा में गणित विषय के चलते तकनीकी और मेडिकल क्षेत्र के
अभ्यर्थियों को ज्यादा फायदा पहुंचा था। इसके चलते हाल में 5 अप्रेल को
आयोजित फुल कमीशन की बैठक में गणित विषय को हटाने का फैसला किया गया था।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!