Advertisement

आज से शुरू करेंगे स्कूली वाहनों पर नजर रखने के लिए मुहिम : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

स्कूली वाहनों पर नजर रखने के लिए मोबाइल टीमें बनाईं
नियमोंको ताक में रखकर बच्चों को ढो रही बाल वाहिनियों पर पुलिस परिवहन विभाग कार्रवाई करेगा। जिले के सभी थाना क्षेत्र में बालवाहिनियों की जांच की जाएगी। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर मोबाइल टीम बनाकर जांच करेंगे। एसपी एसके गुप्ता ने बताया कि जिले में स्कूल बस एवं वैनों की तादाद काफी बढ़ गई है। कई संस्थाएं नियमों को ताक में रखकर बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही है। ऐसे वाहनों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

समय वृद्धि व स्टॉफिंग पैटर्न के विरोध में 29 जुलाई को महारैली : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

महारैली के लिए विद्यालयों में सम्पर्क
बीकानेर । स्कूल समय वृद्धि व स्टॉफिंग पैटर्न के विरोध में 29 जुलाई को जयपुर में प्रस्तावित महारैली में अधिकाधिक भागीदारी के लिए राजस्थान शिक्षा एवं शिक्षक बचाओ संयुक्त मोर्चे के नेताओं ने मंगलवार को यहां सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, फोर्ट स्कूल, पाबू पाठशाला,लेडी एल्गिन बालिका विद्यालय में शिक्षकों से सम्पर्क किया। मोर्चे के प्रवक्ता गुरूचरण सिंह मान ने बताया कि समय बढ़ोतरी से सर्वाधिक परेशान शिक्षिकाएं हैं।

चयनित व्याख्याताओं के पदस्थापन को लेकर असमंजस में शिक्षा विभाग : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

असमंजस में शिक्षा विभाग
चित्तौडग़ढ़ । राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) से चयनित व्याख्याताओं के पदस्थापन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से शिक्षा विभाग असमंजस की स्थिति में है।
विभागीय वेबसाइट पर सूची जारी होने के कुछ देर बाद स्थगन आदेश की सूचना से विभागीय अधिकारी निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि पदस्थापित शिक्षकों को ज्वाइन कराना है या नहीं। विभागीय अधिकारी स्थगन आदेश की प्रति मिलने की प्रतीक्षा में है।
शिक्षा विभाग के अनुसार आरपीएससी से चयनित 19 विषयों के व्याख्याताओंं के पदस्थापन आदेश सोमवार को अपराह्न बाद निदेशालय बीकानेर की ओर से दिए थे।

607 पदों पर रिटायर्ड लेक्चरर्स की संविदा पर होगी नियुक्ति : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

607 पदों पर रिटायर्ड लेक्चरर्स की संविदा पर होगी नियुक्ति
जयपुर | प्रदेशभरके सरकारी कॉलेजों में विभिन्न विषयों के रिक्त पड़े 607 पदों पर रिटायर्ड लेक्चरर्स की संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। लेक्चरर्स की उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

33493 विद्यालय सहायक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

विद्यालय सहायक के लिए आवेदन शुरू
जयपुर। कार्मिकविभाग की ओर से विद्यालय सहायकों के सेवा नियमों से संबंधित अधिसूचना जारी करने के बाद मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 33 हजार 493 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सूचना जारी कर
दी है। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 30 हजार 522 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 2971 विद्यालय सहायक के पद शामिल हैं।

सेटअप परिवर्तन के लिए सूची भेजी : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

सेटअप परिवर्तन के लिए सूची भेजी
शिक्षाविभाग में प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में सैटअप परिवर्तन के लिए डीईओ प्रारंभिक ने 1 हजार 620 शिक्षकों की सूची डीईओ माध्यमिक को भेज दी। अब डीईओ माध्यमिक द्वारा विषयवार अध्यापकों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद उन्हें पदस्थापन किया जाएगा। पिछले माह प्रारंभिक शिक्षा में 2 हजार 45 पद समाप्त कर दिए थे। माध्यमिक शिक्षा में सैटअप परिवर्तन के लिए अब प्रारंभिक शिक्षा से 1 हजार 620 अध्यापकों की सूची डीईओ माध्यमिक को भेजी गई है।

बीजेपी ऑफिस के बाहर बेरोजगार बने मुर्गा, अर्द्ध-नग्न होकर किया प्रदर्शन : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

बीजेपी ऑफिस के बाहर बेरोजगार बने मुर्गा, अर्द्ध-नग्न होकर किया प्रदर्शन
जयपुर. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा रहा। यहां अंदर कार्यकर्ताओं की सुनवाई चलती रही और बाहर प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बेरोजगारों ने खान विभाग में भर्ती, शारीरिक शिक्षक भर्ती करने की मांग पर प्रदर्शन किया। खान विभाग की भर्ती में चयनित तो नौकरी की मांग को लेकर इतने आक्रोशित हो गए कि वे पहले तो भाजपा कार्यालय के बाहर मुर्गा बन गए। इसके बाद भी अंदर से वार्ता का बुलावा नहीं आया तो उन्होंने अर्द्ध-नग्न प्रदर्शन शुरू कर दिया।

25 तक शाला दर्पण की ऑनलाइन फीडिंग : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

25 तक शाला दर्पण की ऑनलाइन फीडिंग
जालोर | राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत उमावि रामावि का शाला दर्पण तैयार करने के लिए विद्यालय संस्था प्रधान से संबंधित सूचना डीईओ कार्यालय की ओर से अपलोड करने के साथ संस्था प्रधानों को पासवर्ड आवंटित कर दिए गए हैं। डीईओ माध्यमिक जयनारायण द्विवेदी ने यह जानकारी दी।

शिक्षक ने की सुरक्षा की मांग : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

शिक्षक ने की सुरक्षा की मांग
जैसलमेर| जिलेके धोलिया गांव में राउमावि धोलिया में कार्यरत शिक्षक ने कलेक्टर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पत्र में अध्यापक राजाराम ने लिखा है कि गत होली को हुई लड़ाई के बाद गांव में गुट बनाकर उसे उसके परिवार का जीना दुश्वार कर दिया गया है।

इंजीनियरिंग की 63 फीसदी सीटें खाली, आवंटन सूची जारी : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

प्रदेश में इंजीनियरिंग की 63 फीसदी सीटें खाली, आवंटन सूची जारी
जोधपुर। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों की सीटों पर प्रवेश के लिए राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (रीप) के तहत पहली आवंटन सूची सोमवार को जारी कर दी गई है। ऑप्शन भरने के आधार पर सीटें आवंटित की गईं। इनमें करीब 63 फीसदी सीटें तो ऑप्शन नहीं भरे जाने की वजह से खाली रह गई हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 41 हजार 551 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की की जानी थी, लेकिन ऑप्शन भरने वालों की संख्या 14 हजार 284 ही होने की वजह से 26 हजार 267 सीटों पर प्रवेश ही नहीं हो पाया। आवंटित सीटों पर स्टूडेंट्स को 25 जुलाई तक रिपोर्ट करना है।

नौ सूत्रीय मांग पत्र के साथ शिक्षकों ने दिया धरना : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षकों ने दिया धरना
जोधपुर । राजस्थान शिक्षा एवं शिक्षक बचाओ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर राज्य सरकार के शिक्षक विरोधी नितियों के खिलाफ भारी बरसात में सैकड़ों शिक्षकों ने धरना देकर विरोध प्रकट किया।
संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने बताया कि राज्य सरकार की शिक्षक विरोधी नितियों, समय वृद्धि, न्यू स्टाफिंग पैटर्न, पीपीपी मोड सहित नौ सूत्रीय मांगों पर राज्य सरकार के नकारात्मक रवैए को लेकर शिक्षकों को भारी रोष है।

सब्जी में नमक की जगह डाला वॉशिंग पाउडर, 15 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

नमक की जगह डाला वॉशिंग पाउडर, 15 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
चौमहला. । क्षेत्र के कोल्वी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में रविवार रात खाने में नमक की जगह वाशिंग पाउडर डालने से 15 छात्राएं बीमार हो गई। उन्हें 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए चौमहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। देर रात सभी बालिकाओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि रविवार रात कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं खाना खा रही थी। इसी दौरान सब्जी में नमक कम होने के कारण कुछ छात्राओं ने गलती से नमक की कटोरी में रखे वाशिंग पाउडर को सब्जी में डाल लिया। इसको खाने के बाद थोड़ी ही देर में करीब 15-16 बालिकाओं की तबियत बिगडऩे लगी। घटना के दौरान प्रधानाचार्या व वार्डन में भी वहां मौजूद नहीं थी।

प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन की समस्या : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

समन्वित स्कूलों में गए प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन की समस्या
बीकानेर | एकीकरणके तहत राज्य की माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में हजारों प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूल समन्वित की गई थी। इन स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षा और पंचायती राज के शिक्षक भी समन्वित विद्यालय में कार्यरत है। पिछले दिनों इन शिक्षकों के पद प्रारंभिक शिक्षा से समाप्त कर माध्यमिक शिक्षा को हस्तांतरित कर दिए गए थे। साथ ही इन शिक्षकों का जुलाई माह से वेतन समन्वित विद्यालय से आहरित करने के निर्देश दिए गए थे।

RPSC जारी करेगी आरएएस 2012 के अभ्यर्थियों के मेरिट क्रमांक : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

आरपीएससी जारी करेगी आरएएस 2012 के अभ्यर्थियों के मेरिट क्रमांक
अजमेर| राजस्थानलोक सेवा आयोग आरएएस 2012 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी अभ्यर्थियों के मेरिट क्रमांक अलग से जारी करेगी। इस संबंध में आयोग में तैयारियां जारी हैं। आयोग द्वारा आरएएस 2012 का परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया गया था। हालांकि आयोग ने प्रत्येक अभ्यर्थी का रोल नंबर के साथ ही मेरिट क्रमांक भी जारी कर दिया था, लेकिन यह मेरिट क्रमांक ढूंढने में अभ्यर्थियों को असुविधा हो रही है।

15 प्रकोष्ठों का गठन, सौंपी जिम्मेदारी : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

सरकार आपके द्वार के लिए 15 प्रकोष्ठों का गठन, सौंपी जिम्मेदारी
कलेक्टर ललित गुप्ता ने दिए निर्देश
भास्करन्यूज. बारां कलेक्टरललित कुमार गुप्ता ने जिले में 31 अगस्त से 7 सितंबर से शुरू होने जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए 15 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। आदेश के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह को सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश मालव सामान्य प्रकोष्ठ एवं सूचना प्रकाशन, अतिरिक्त जिला कलक्टर शाहबाद रामप्रसाद मीणा नियंत्रण कक्ष प्रथम कलक्ट्रेट एवं नियंत्रण कक्ष द्वितीय सर्किट हाउस, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भगवती प्रसाद

समय बढ़ोतरी न्यू स्टाफिंग पैटर्न पर शिक्षकों ने जताया रोष : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

स्कूलों में समय बढ़ोतरी न्यू स्टाफिंग पैटर्न पर शिक्षकों ने जताया रोष
बांसवाड़ा| राजस्थानशिक्षा एवं शिक्षक बचाओ संयुक्त मोर्चा की बैठक उपाध्याय पार्क में हुई। इसमें शिक्षकों ने स्कूलों के समय में की गई बढ़ोतरी और शिक्षा विभाग में न्यू स्टाफिंग पैटर्न के नाम पर शिक्षकों के पदों में की जा रही कटौती को लेकर आक्रोश जताया गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री लक्ष्मी नारायणसिंह ने बताया कि बैठक में इसी सत्र से स्कूलों के समय में की गई बढ़ोतरी को अव्यवहारिक और अनावश्यक बताया गया। बताया गया कि नया समय शिक्षा के अधिकार कानून में निर्धारित सीमा केंद्रीय विद्यालयों की समय अवधि से भी अधिक है। ऐसे में यह शिक्षकों के लिए असंगत होने के साथ ही बाल मनोविज्ञान के भी विपरीत है।

सरकारी स्कूलों में क्या सुविधाएं मिलती है, इस पर एक नजर : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ीं, लेकिन नामांकन घटा
एजुकेशन रिपोर्टर | भीलवाड़ा सरकारीस्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुविधाएं देने के बावजूद नामांकन बढ़ने की बजाय घटता जा रहा है। स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं पर नजर डालें तो अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए कोई ज्यादा राशि खर्च करने की जरूरत नहीं है, इसके बावजूद सरकारी स्कूलों में छात्र नहीं रहे हैं। इस साल विभाग को 36 हजार पांच सौ बच्चों को स्कूलों से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले 11 हजार 903 बच्चे ही स्कूलों में लाए जा सके। मतलब यह है कि विभाग ने मात्र 32 फीसदी ही लक्ष्य पूरा किया, इसमें भी करीब छह हजार बच्चे ड्रॉपआउट थे जो स्कूलों से नहीं जुड़े। टोटल नामांकन पर नजर डालें तो भी हर साल सरकारी स्कूलों में नामांकन घट रहा है।

सात सूत्री मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

7 मांगाें को लेकर हजारों शिक्षकों का 3 घंटे तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भास्करन्यूज | बाड़मेर अबतक अलग-अलग संगठनों के बैनर तले शिक्षकों के धरना प्रदर्शन रैलियां खूब हुई, लेकिन पहली बार राजस्थान शिक्षा एवं शिक्षक बचाओ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सड़कों पर उतरे शिक्षकों की संख्या ने अब तक का रिकार्ड ही तोड़ दिया। यहां किसी संघ का बैनर और होर्डिंग था। हाथों में नारे लिखी तख्तियां और लामबद्ध शिक्षक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी। शिक्षक विरोधी नीतियों को लेकर सरकार के खिलाफ शिक्षकों में आक्रोश था।

निर्णायक वोटर फिर भी 25 साल में एक भी छात्रा नहीं बनी यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

निर्णायक वोटर फिर भी 25 साल में एक भी छात्रा नहीं बनी यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट
उदयपुर। मेवाड़ से भले ही प्रदेश और देश की राजनीति में महिलाओं की अहम हिस्सेदारी रही हो लेकिन सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के 25 साल के इतिहास में छात्र राजनीति के शीर्ष मुकाम अध्यक्ष पद पर अब तक कोई छात्रा नहीं पहुंची है। यूनिवर्सिटी में पिछले साल के ही आंकड़ों की बात करें तो 10 हजार 817 वोटरों में से साढ़े चार हजार से ज्यादा छात्राएं थीं। इस साल एडमिशन प्रक्रिया अभी चल रही है।

106 पदोन्नत प्रधानाचार्यों का हुआ तबादला : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

106 पदोन्नत प्रधानाचार्यों का हुआ तबादला
शिक्षाविभाग के निदेशक सुवालाल ने जिले में 2015-16 की डीपीसी से पदोन्नत 106 प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण किए हैं। सूची में कई ऐसे शिक्षक हैं जो बरसों से डीईओ, बीईईओ अन्य कार्यालयों में जमे थे।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography

Popular Posts