जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आरपीएससी को आदेश दिए हैं
कि वह द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती-2016 में याचिकाकर्ता को एसटी विधवा
कोटे मानते हुए चयन प्रक्रिया में शामिल करे। इसके साथ ही अदालत ने
आरपीएससी और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
न्यायाधीश वीएस सिराधना की एकलपीठ ने यह आदेश कमलेश कुमारी मीणा की ओर
से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता
राकेश कुमार सैनी ने अदालत को बताया कि आरपीएससी की ओर से द्वितीय श्रेणी
अध्यापक संस्कृत विषय की भर्ती निकाली गई। जिसमें एसटी विधवा कोटे का कोई
पद नहीं रखा गया। ऐसे में याचिकाकर्ता ने सामान्य विधवा कोटे में आवेदन
किया।
वहीं बाद में संशोधित विज्ञापन जारी कर दो पद एसटी विधवा कोटे में रखे
गए। याचिकाकर्ता भर्ती में एसटी विधवा कोटे में मेरिट में आ रही है। ऐसे
में अब उसे इसका लाभ देते हुए चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाए। जिस पर
सुनवाई करते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता को एसटी विधवा कोटे में मानते हुए
चयन प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को
नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर