रक्तिम तिवारी/अजमेर। प्रदेश में अब भर्तियों की रफ्तार बढ़ेगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग को
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2018 का वर्गीकरण और अधिकतम आयु सीमा
बढ़ाने संबंधित आदेश मिल गए हैं।आयोग स्तर पर पदों के परीक्षण के बाद
विज्ञापन जारी होगा।
प्रदेश आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा
आयोग भर्ती परीक्षा कराता है। इसके तहत कार्मिक विभाग ने आयोग को आरएएस एवं
अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2018 की अभ्र्यना भेजी है। विभिन्न विभागों के
लिए करीब 1017 पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें राज्य सेवा के 405 और
अधीनस्थ सेवाओं के 612 पद शामिल किए गए हैं।
आयोग को मिला वर्गीकरण
सूत्रों के मुताबिक आरएएस
एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-218 में करीब 1017 पदों पर भर्ती होगी।
आरएएस के लिए 75 पद, आरपीएएस के लिए 34 पद, लेखा सेवा के लिए 104 पद शामिल
होंगे। इसी प्रकार बीमा सेवा के 11, उद्योग सेवा में 15, वाणिज्य कर विभाग
में 1, कॉ-ऑपरेटिव में 13, जेल सेवा में 2, महिला एवं बाल विकास विभाग में
77, ग्रामीण विकास में 45 पद शामिल होंगे। इसी तरह अल्पसंख्यक मामलात में
2, आबकारी में 8 पद शामिल होंगे। तहसील और अन्य सेवाओं के पद भी शामिल किए
जाएंगे। आयोग स्तर पर इनका परीक्षण जारी है।
भेजा अधिकतम आयु आदेश
कार्मिक विभाग ने अधिकतम आयु वर्ग 35 से 40 किए जाने के आदेश जारी कर
दिए हैं। इसे राजस्थान वेरियस सर्विस संशोधन रूल्स 2018 का नाम दिया गया
है। इसमें शिड्यूल वन की 104 सेवाओं और सेकंड की 6 सेवाएं शामिल हैं।
लिहाजा अब आयोग परीक्षाओं का विज्ञापन जारी कर सकेगा।
विवाद रहे हैं परीक्षा में
वर्ष 2013 से अब तक
हुईआरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा में हमेशा विवाद रहे हैं। कभी
पेपर आउट तो कभी आरक्षण संबंधित पेंच के चलते आरपीएससी को कई बार बैकफुट पर
आना पड़ा है। इसके चलते आयोग की छवि खराब हुई है। इन परीक्षाओं के मामले
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में आयोग का भर्ती
कलैंडर भी नहीं बन पाया है। जबकि यूपीएससी का कलैंडर नियमित बन रहा है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!