‪सेना भर्ती‬ में आए ‪अभ्यार्थियों‬ ने मचाया ‪उत्पात‬ - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 19 October 2015

‪सेना भर्ती‬ में आए ‪अभ्यार्थियों‬ ने मचाया ‪उत्पात‬

सेना भर्ती‬ में आए अभ्यार्थियों‬ ने मचाया उत्पात‬
बीकानेर । प्रादेशिक सेना भर्ती के चौथे दिन युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सात जिलों से आए अभ्यर्थियों की करणी स्टेडियम से करीब एक किलोमीटर लम्बी कतार लगी। जूनागढ़ से करणी सिंह स्टेडियम तक अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण शहर की सूरत बिगड़ी नजर आई। कई जगह युवाओं ने उत्पात मचाया तो कुछ जगह महिलाओं से बदसलुकी भी की।
सेना में भर्ती होने आए कई युवा अनुशासहीनता पर उतर आए। उन्होंने न केवल उत्पात मचाया बल्कि व्यवस्थाओं को अस्त-व्यस्त करने में भी कमी नहीं रखी।
जूनागढ़ आने वाले पर्यटकों को भी इसका सामना करना पड़ा। कई पर्यटकों को युवाओं घेर लिया। एेसे में उन्हें विरासत को निहारने में मुश्किल का सामना करना पड़ा।
पार्कों से भी छीना सुकून
शहर के अधिकांश पार्कों का सुकून भर्ती में आए युवकों ने छीन लिया। भीड़ ने सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों को परेशान किया, बल्कि कई जगह महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां भी कसी।
पब्लिक पार्क और सूरसागर पर भी सुबह से देर रात यही आलम रहा।
भारी पड़ रहा भर्ती स्थल
शहर के बीचो-बीच स्थित करणी स्टेडियम में हो रही सेना भर्ती शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। आसपास के इलाके के लोगों को तो परेशानी होती ही, बल्कि पूरे शहर की यातायात व्यवस्था चौपट भी चौपट हो जाती है।
गुरुवार को जूनागढ़, केईएम रोड, रेलवे स्टेशन इत्यादि स्थलों पर बाहरी जिलों से आए युवा घूमते नजर आए। शहरवासियों का कहना है कि भर्ती स्थल भी शहर से दूर होना चाहिए।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC
Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved