33 हजार 493 पदों पर विद्यार्थी सहायकों की भर्ती होगी
अजमेर । प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय सहायक के 33 हजार 493 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए विज्ञप्ति कर दी गई है। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 30 हजार 522 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 2971 विद्यालय सहायक के पद सम्मिलित हैं। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि विद्यालय सहायक के पदों की भर्ती लम्बे समय से लम्बित थी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी सहायकों को लगाए जाने से विद्यालयों में मिड-डे मील, स्वच्छ भारत अभियान आदि विभिन्न गैर शैक्षिक कार्यों को भी प्रभावी रुप में क्रियान्वित किया जा सकेगा।
देवनानी ने बताया कि विद्यार्थी सहायक पदों पर भर्ती के लिए निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर की ओर से विज्ञप्ति उनकी वेबसाइट पर 5 अगस्त से
उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी सहायक पदों के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, नि:शक्तजन, महिला (विधवाओं एवं परित्यक्ता महिलाओं सहित), भूतपूर्व सैनिकों एवं उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का नियमानुसार आरक्षण होगा। विद्यालय सहायक पदों की भर्ती जिलेवार की जाएगी।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक बी.एल. मीणा ने बताया कि विद्यालय सहायक पदों के लिए अभ्यर्थी सीनियर सैकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही उसे सरकारी अथवा गैर सरकारी विद्यालय में कार्य करने का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव जरूरी होगा।
No comments:
Post a Comment