राज्य में एनटीटी के 1148 पदों पर जल्द होगी भर्ती
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले किए गए हैं। इन फैसलों के अनुसार राज्य में एनटीटी के 1148 पदों पर भर्ती जल्द ही की जाएगी। यह भर्ती 2014 से लंबित चल रही थी। इसके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 1999 के पहले बनी कृषि भूमि पर आवासीय योजनाओं के मकानों का नियमन करने का फैसला किया गया है।
कैबिनेट की बैठक करीब 5 घंटे तक चली। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि राज्य में करीब 1 लाख 25 हजार परिवार हैं, जिन्होंने कृषि भूमि पर मकान बनाए थे, उन्हें मकानों के पट्टे अभी तक नहीं मिले हैं। राज्य में 21 मई 2013 तक ऐसे मकान बनाने वाले लोगों को पट्टे देने का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व की गहलोत सरकार ने यह कट ऑफ डेट 30.09.2012 रखी थी। इसे बढ़ा दिया गया है।
मंत्रिमंडल की बैठकों में किन मुद्दों पर फैसले हुए और उनमें से कितनों के पैंडिंग रहे, ऐसे बिंदुओं की समीक्षा की गई। कैबिनेट ने 2014 में 173 फैसले किए थे। इनमें से 162 की क्रियान्विति हुई, 11 पैंडिंग रहे। 2015 में 148 फैसले किए गए। इनमें से 89 की क्रियान्विति हुई और 59 पैंडिंग रह गए।
राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2013 की धारा 21 में संधोशन को मंजूरी दी गई है। इसमें निकाय चुनावों की शैक्षणिक अर्हतता में शोचालय की अनिवार्यता को भी जोड़ा गया है। चुनाव के नामांकन के दौरान इसके लिए एनओसी देनी होगी। सर्कुलेशन से सोमवार को निकाय चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता के लिए अध्यादेश को पारित किया गया था, उसे अनुमोदित भी किया गया।

No comments:
Post a Comment