जिला परिषद शिक्षक भर्ती 2012 नियुक्त शिक्षकों के सेवा स्थाईकरण शिक्षक
भर्ती 2013 नियुक्त शिक्षकों के वेतन स्थिरीकरण को लेकर राज्य सरकार शिक्षा
विभाग की ओर से आदेश जारी करने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। इसके
विरोध में राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नूतनपुरी
गोस्वामी के नेतृत्व में गठित प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को डीईईओ
प्रेमचंद सांखला को ज्ञापन सौंपा।
Important Posts
Advertisement
स्थाई शिक्षकों को नियुक्त करने पर अनुदान मिलेगा : जावड़ेकर
नई दिल्ली। मानव संसाधन
विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि अगर कोई कॉलेज, विश्वविद्यालय
या शैक्षिक संस्थान अपने यहां स्थाई शिक्षक नहीं रखेंगे तो सरकार उनका
अनुदान का हिस्सा नहीं देगी। जावड़ेकर ने यूएनआई मुख्यालय में बातचीत करते
हुए यह जानकारी दी।
इम्तहान से पहले ही 162 'भावी शिक्षकों' ने छोड़ा मैदान
बारां शिक्षक बनकर बच्चों का जीवन संवारने से पहले ही 162 युवाओ ने अपनी राह बदल ली। उन्होंने शिक्षक बनने के लिए प्री प्री टीचर्स एज्युकेशन टेस्ट तक देना जरूरी नहीं समझा। वहीं तमाम भावी शिक्षक बिना 'पहचान' के ही परीक्षा देने आ गए, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों ने बाद में उनसे शपथपत्र लेकर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी।
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 13 के 7 हजार पदों पर नियुक्ति नहीं दे रही सरकार
जयपुर। चारसाल से अटकी पड़ी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013 में
सवालों की आपत्ति का मामला अब तक नहीं सुलझ सका है। इस कारण 7 हजार पदों पर
नियुक्ति अटकी पड़ी है। सुप्रीम कोर्ट से आरटेट में छूट का मामला सुलझने
के बाद अभ्यर्थियों में इन पदों पर नियुक्ति की आस जागी थी, लेकिन हाईकोर्ट
में चल रहे सवालों की आपत्ति का मामला नहीं सुलझने के कारण नियुक्ति अटकी
हुई है। बेरोजगार लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।
मांग पत्र पर बातचीत के लिए सरकार ने दिया न्यौता
मदनगंज-किशनगढ़| अखिलराजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के
प्रदेशाध्यक्ष आयुदान सिंह कविया का शनिवार को जयपुर रोड स्थित माता वैष्णव
धाम पर स्वागत किया गया। इस दौरान कविया ने कहा कि राज्य सरकार ने हमें
पंद्रह सूत्रीय मांगपत्र पर वार्ता के लिए 17 मई को बुलाया है।
सरकार एक, विभाग एक, लेकिन प्रशिक्षण से छूट के नियम अलग-अलग
सरकारएक, शिक्षा विभाग भी एक, लेकिन प्रशिक्षण से छूट के मामले में नियम
अलग-अलग। अगर शिक्षिका व्याख्याता है और उसके 5 वर्ष तक का बच्चा है तो उसे
प्रशिक्षण से मुक्त कर दिया जाएगा, लेकिन अगर वह तृतीय श्रेणी शिक्षिका है
और उसके 5 वर्ष का बच्चा है तो उसे प्रशिक्षण में आना पड़ेगा। तृतीय
श्रेणी महिला शिक्षिकाओं को, जिनके बच्चे की आयु 6 माह तक हो, केवल उन्हें
ही आवासीय प्रशिक्षण से निजात मिल पाएगी।
राजस्थान एजुकेशन बोर्ड की मेरिट बंद, अब स्टूडेंट मेंटली टेंशन से होंगे फ्री
अजमेर.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का वर्ष 2017 का पहला परिणाम सोमवार को
घोषित होने जा रहा है। इस परिणाम की खास बात यही है कि पहली बार बोर्ड
परिणाम के साथ मेरिट जारी नहीं कर रहा है। बोर्ड देश के उन गिने चुने
शिक्षा बोर्ड में शामिल होने जा रहा है, जहां पहले से ही बोर्ड परिणाम के
साथ मेरिट बंद है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के विद्यार्थी अब मानसिक
तनाव से मुक्त हो सकेंगे।
यूनिवर्सिटी शिक्षक सीधी भर्ती घोटाला : बर्खास्तगी के आदेश देने में लेटलतीफी
जोधपुर जयनारायण व्यास
विश्वविद्यालय सिंडिकेट की ओर से 34 असिस्टेंट प्रोफेसर्स की बर्खास्तगी के
आदेश अभी तक नहीं मिले। 11 मई को हुई सिंडीकेट की बैठक में 2013 में चयनित
हुए 34 शिक्षकों को आवेदन की अंतिम तिथि तक यूजीसी रेगुलेशन 2009 व 2010
के तहत योग्य नहीं माना और सभी सदस्यों ने उन्हें सेवा से पृथक करने पर
अपनी सहमति दे दी, लेकिन तीन दिन बाद भी इन 34 असिस्टेंट प्रोफेसर को
बर्खास्त करने के आदेश नहीं मिले हैं। इतना ही नहीं, अधिकारिक रूप से इन
सभी को इस निर्णय के बारे के अवगत भी नहीं कराया गया है।
जालोर में प्रिंसीपल ने वाट्सएप पर ऐसा क्या लिखा कि....
जालोर. शिक्षा विभाग की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बने राष्ट्रीय
माध्यमिक शिक्षा अभियान के एक वाट्सएप्प गु्रप में राजस्थान शिक्षा सेवा
के एक अधिकारी की शर्मनाक पोस्ट दिनभर चर्चा का विषय रहा। राष्ट्रीय
माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत डीईओ सैकंडरी एंड रमसा जालोर नाम से एक
वाट्सएप्प गु्रप संचालित किया जा रहा है। इस गु्रप का गठन २० अक्टूबर २०१६
को किया गया था।
सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए नई पहल, रथ यात्रा करेगी ग्रामीणों को जागरुक
सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रारंभिक शिक्षा
के ढांचे को मजबूत बनाकर आमजन को बेहत्तर शिक्षा प्रदान की जाए, ताकि
प्रत्येक युवक को आगे बढ़ने का सामान अवसर मिल सके.
जेएनवीयू में शिक्षक भर्ती मामले मे धरना जारी, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
जोधपुर। जेएनवीयू में शिक्षक भर्ती 2013 के
तहत नियुक्त 34 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को बर्खास्त करने के सिंडिकेट के
निर्णय की पालना में रविवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इधर शिक्षकों ने
इसके पक्ष में धरना दे दिया है और वो सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।
पहले दिन ही प्रशिक्षित शिविर का किया शिक्षकों ने बहिष्कार
सूरतगढ़ राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद के आदेशानुसार पहली बार कक्षा एक से पांचवीं में अध्यापनरत शिक्षकों का ग्राीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को नवोदय विद्यालय में प्रारम्भ हुआ। यह शिविर १७ जून तक चलेगा। आवासीय प्रशिक्षण शिविर में ७०१ शिक्षक भाग ले रहे हैं।
शिक्षकों ने किया आवासीय प्रशिक्षण शिविरों का विरोध
कोटा. शिक्षकों को अध्यापन तकनीकी में सुधार करने के लिए सरकार ने छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया है, लेकिन कोटा में आयोजित शिविर का शिक्षकों ने विरोध कर दिया। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार ने पर्याप्त संसाधन नहीं दिए। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए पर्याप्त सुविधाएं जुटाई गई हैं।
एडमिशन एलर्ट, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एजुकेशन एंड प्लानिंग से करे एमफिल व पीएचडी। अंतिम तिथि 20 मई 2017
एडमिशन एलर्ट, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एजुकेशन एंड प्लानिंग से करे एमफिल व पीएचडी। अंतिम तिथि 20 मई 2017
तृतीय श्रेणी तबादलो पर करेंगे विचार : शिक्षा राज्यमंत्री
तृतीय श्रेणी तबादलो पर करेंगे विचार : शिक्षा राज्यमंत्री
आयकर विभाग के नए लिंक से आधार कार्ड को पैन को जोड़ना हुआ और आसान
आयकर विभाग के नए लिंक से आधार कार्ड को पैन को जोड़ना हुआ और आसान
Subscribe to:
Posts (Atom)
UPTET news
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!