प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षकों के 80000 से अधिक पद खाली - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 29 April 2017

प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षकों के 80000 से अधिक पद खाली

जयपुर | प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षकों के 81,395 पद खाली हैं। इसमें वरिष्ठ अध्यापकों के 9721 और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 71674 पद हैं।
विधानसभा में सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा में वरिष्ठ अध्यापकों के 19297 पद स्वीकृत हैं। इन पदों पर 9576 शिक्षक कार्यरत हंै। इसी प्रकार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 247484 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 175810 शिक्षक कार्यरत हैं।

इसी प्रकार प्रबोधकों के 22478 पद स्वीकृत है। यह सभी पद भरे हुए हैं। एक जनवरी 2014 को प्रारंभिक शिक्षा में वरिष्ठ अध्यापकों के 30298 पद स्वीकृत थे। इसमें से 19957 पद भरे हुए थे। लेकिन वर्तमान में वरिष्ठ अध्यापकों के 11001 पद कम हो गए हैं। तीन साल पहले के मुकाबले वर्तमान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 2165 पद बढ़ गए हैं। 

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved