Advertisement

RPSC 1st Grade Teacher Exam 2019: आरपीएससी ग्रेड I शिक्षक परीक्षा शेड्यूल हुआ जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ग्रेड I शिक्षक भर्ती की परीक्षा की संशोधित शेड्यूल (RPSC 1st Grade Teacher Exam Schedule) जारी कर दिया है। आरपीएससी ग्रेड I शिक्षक परीक्षा 2019 तारीख (RPSC 1st Grade Teacher Exam 2019 Date) ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है। आरपीएससी प्रथम ग्रेड शिक्षक भर्ती (RPSC 1st Grade Teacher Recruitment) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।


राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी संशोधित परीक्षा नोटिफिकेशन के मुताबिक आरपीएससी ग्रेड I शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा 3 जनवरी से 13 जनवरी 2020 आयोजित की जाएगी।


आरपीएसी विभिन्न विषयों में स्कूल व्याख्याताओं की कुल 5,000 खाली पदों को भरने के लिए ग्रेड I शिक्षक भर्ती आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषय के आधार पर, उन्हें अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है जैसे कि ए, बी, सी। एक ही समूह में सभी उम्मीदवारों के लिए, एक ही तारीख और समय पर जीके परीक्षा आयोजित की जाएगी, हालांकि विषय का पेपर अलग से आयोजित किया जाएगा।
RPSC 1st Grade Teacher Exam 2019 Schedule PDF


जारी शेड्यल के मुताबिक आरपीएससी ग्रेड 1 शिक्षक भर्ती के ग्रुप ए के विषयों के लिए जीके का पेपर 3 जनवरी 2020 को, ग्रुप बी के विषयों के लिए जीके का पेपर 6 जनवरी 2020 और ग्रुप सी के विषयों के लिए जीके का पेपर 9 जनवरी 2020 को आयोजित किया जाएगा।

आरपीएसी ग्रेड 1 शिक्षक परीक्षा 2019 शेड्यूल
आरपीएसी ग्रेड 1 शिक्षक परीक्षा 2019 ग्रुप ए
परीक्षा तारीखविषयसमय
3 जनवरी 2020जीकेसुबह 9.00 बजे से 10.30 बजे तक
3 जनवरी 2020हिंदीदोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक
4 जनवरी 2020संस्कृतसुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
4 जनवरी 2020राजस्थानीदोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक
आरपीएसी ग्रेड 1 शिक्षक परीक्षा 2019 ग्रुप बी
तारीखविषयसमय
6 जनवरी 2020जीके सुबह 9.00 बजे से 10.30 बजे तक
6 जनवरी 2020राजनीति विज्ञानदोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक
7 जनवरी 2020भूगोलसुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
7 जनवरी 2020संगीतसुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
7 जनवरी 2020जीव विज्ञानदोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक
8 जनवरी 2020अर्थशास्त्र सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
8 जनवरी 2020लोक प्रशासन दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक
8 जनवरी 2020भौतिक विज्ञानदोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक


आरपीएसी ग्रेड 1 शिक्षक परीक्षा 2019 ग्रुप सी
तारीखविषयसमय
9 जनवरी 2020जीकेसुबह 9.00 बजे से 10.300 बजे तक
9 जनवरी 2020इतिहासदोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक
10 जनवरी 2020अंग्रेजीसुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
10 जनवरी 2020कॉमर्स और कृषिदोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक
11 जनवरी 2020 रसायन विज्ञानसुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
11 जनवरी 2020समाज विज्ञान
दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक
12 जनवरी 2020गणितसुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
12 जनवरी 2020गृह विज्ञानदोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक
13 जनवरी 2020पंजाबीसुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक

13 जनवरी 2020ड्राइंगदोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts