शिक्षक ने कार लेकर मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने की कोशिश की, मामला दर्ज
सीएम ने जयपुर रवाना होने से पहले मंत्रियों, सांसदों, विधायकों पार्टी पदाधिकारियों से लिया फीडबैक
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे ने तीन दिवसीय प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जयपुर लौटने से पहले अजीत भवन में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों पार्टी के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया।
उन्होंने सांसदों विधायकों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों को केंद्र राज्य की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की बात कही। सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत कर्नल सोनाराम से भी कुछ देर तक बात की। केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रभारी सुरेंद्र गोयल ने भी मुख्यमंत्री बातचीत की। इस दौरान वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंतसिंह भी उपस्थित थे। दुष्यंतसिंह ने कर्नल सोनाराम को देखकर चुटकी ली कि आपका चेहरा उतरा हुआ क्यों है? आपका चेहरा तो हंसता हुआ नजर आना चाहिए। उनकी बात सुनते ही कर्नल भी मुस्कराने लगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी गजानंद को इशारा कर बुलाया और उनकी समस्या सुनने के लिए कहा। जयपुर लौटने से पहले मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पूर्व उप महापौर न्याज मोहम्मद ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री ने न्याज मोहम्मद का हाल-चाल भी पूछा। इस दौरान लघु उद्योग निगम बोर्ड के अध्यक्ष मेघराज लोहिया, विधायक सूर्यकांता व्यास भैराराम सियोल, जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महामंत्री महेंद्र मेघवाल मुकेश लोढ़ा, रामप्रकाश चौधरी भी उपस्थित थे।
देहातभाजपा का मोबाइल एप लॉन्च किया : देहातभाजपा की ओर से प्रदेश में पहली बार बनाया मोबाइल एप को मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया। इस एप में भाजपा कार्यकर्ता आम नागरिकों के फीचर को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला ने मुख्यमंत्री को इस एप के सारे फीचर दिखाए तो उनकी सराहना भी की। ऐसा ही एप पूरे राजस्थान में तैयार करवाने को कहा। पीपाड़ शहर मंडल अध्यक्ष आईटी टीम के प्रमुख धनराज सोलंकी ने इसकी खूबियां गिनाईं। एप में कंटेंट डॉ. सोहन चौधरी हेमसिंह ने उपलब्ध करवाए हैं।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जोधपुर प्रवास के दौरान सोमवार शाम पाल स्थित कस्तूरी ऑर्चिड के पास एक शिक्षक ने अपनी कार लेकर काफिले में घुसने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री राजे का काफिला शाम पांच बजे के करीब पाल स्थित कस्तूरी ऑर्चिड के पास से निकला तभी गली से सीकर निवासी महिपाल सिंह जाट पुत्र अर्जुनलाल अपनी कार लेकर सीएम काफिले में घुसने लगा। इस पर उसे पकड़ लिया और कार जब्त कर उसे बोरानाडा थाने ले गए। शिक्षक भीकमकोर में एक सरकारी स्कूल में कार्यरत है।

No comments:
Post a Comment