12वीं कक्षा तक की पुस्तकें डिजिटल होंगी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 15 February 2017

12वीं कक्षा तक की पुस्तकें डिजिटल होंगी

अब प्रदेश की कक्षा 1-12 तक की पुस्तकों का भी डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेश के 78 लाख विद्यार्थी मोबाइल पर भी अपनी पाठ्यपुस्तकों के साथ देश के अन्य राज्य में चल रही किताबों को भी पढ़ सकेंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (एनसीईआरटी) के ई-पाठशाला मोबाइल एप्लीकेशन पर अप्रैल माह तक देश के सभी बोर्डों में चल रही पुस्तकें अपलोड कर दी जाएंगी।
प्रदेश में प्रांरभिक शिक्षा की 36 हिंदी की और 17 अंग्रेजी माध्यम पाठ्यपुस्तकें और माध्यमिक शिक्षा की पाठ्यपुस्तकें इस पर अपलोड की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और एसआईईआरटी पुस्तकों को डिजिटल फार्म में बनाने की तैयारी में लगे हैं।

नए अपडेशन के साथ होंगी खूबियां

एनसीईआरटीइस एप्लीकेशन को अपडेट करेगा जिसमें कुछ विकल्प और जोड़े जाएगे। जैसे कोई भी छात्र अंग्रेजी विषय पढ़ रहा है और कोई शब्द कठिन लगा जो उस समय उस शब्द के बारे में अर्थ के साथ पूरी जानकारी ले पाएगा।

अभिभावकों को भी लाभ

इसएप्लीकेशन में चार भाग होंगे, शिक्षक, अभिभावक, छात्र और एजुकेटर। इन सभी के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होगी। बच्चों के लिए पाठ्यपुस्तकें औैर ऑडियो-वीडियो और शिक्षकों के लिए इन दोनों के साथ शैक्षणिक निर्देश भी हाेंगे। साथ ही अभिभावकों के लिए शैक्षणिक परिणाम का विकल्प होगा जिसमें शैक्षणिक स्थिति को घर बैठे देख पाएंगे।

अधिकांश किताबें एप पर हुईं अपलोड

एनसीईआरटीके इस एप्लीकेशन में अधिकांश राज्यों में पुस्तकें अपलोड करना शुरू हो गया है। अब तक इस एप्लीकेशन को 6 लाख बच्चों ने डाउनलोड कर लिया है औैर लगभग 1 करोड़ लोग इसको देख चुके हैं। साथ ही एप्लीकेशन में 15 भाषाओं में 370 पाठ्यपुस्तकों को डाला ला चुका है। 31 मार्च के बाद देशभर में सभी पुस्तकें एप पर अपलोड करने का टागरेट है।

^पुस्तकों का डिजिटल करने का उद्देश्य है कि बच्चे कहीं पर भी इसका उपयोग कर सकें।ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक यह पहुंच सकें। इससे विद्यार्थियों के ज्ञान काे बढ़ावा भी मिलेगा। रुकमणीसिहाग, निदेशक, एसआईईआरटी

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved