माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक भर्ती के तहत स्कूल प्राचार्य
और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर युक्त अनुभव प्रमाण पत्र भी मान्य होंगे।
इसको लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने शिक्षक संघ सियाराम के
प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद यह आश्वासन दिया।
आयोग के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक की
भर्ती होनी है। आयोग ने आवेदन प्रारूप में अनुभव प्रमाण पत्र भी मांगा है।
सरकारी सेवारत शिक्षकों के लिए भी जिला शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित अनुभव
प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य किया गया। ऐसे में प्रदेशभर के शिक्षकों को
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राजस्थान
शिक्षक संघ सियाराम के महामंत्री बृजेंद्र शर्मा, रमेश आचार्य, मनोज
वैष्णव, ईश्वर सिंह आदि ने बुधवार को आरपीएससी चेयरमैन डॉ. राधेश्याम गर्ग
को ज्ञापन सौंपा।
इस पर डॉ. गर्ग ने कहा कि सरकारी सेवारत शिक्षकों का रिकॉर्ड शिक्षा
विभाग और सरकार के पास मौजूद है। उनके अनुभव प्रमाण पत्र पर प्राचार्य और
प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर मान्य होंगे। इन पर जिला शिक्षा अधिकारी के
हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है। इसको लेकर आयोग भी जल्द शिक्षा विभाग के
अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें निर्देश जारी करने को कहेगा।
आरपीएससी चेयरमेन का कार्यकाल 2 तक
अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम गर्ग का कार्यकाल 2 मई को पूरा होगा। नियमानुसार
आयोग में अध्यक्ष अथवा सदस्य छह वर्ष या 62 साल की उम्र पूरी होने तक ही रह
सकते हैं। ऐसे में डॉ. गर्ग का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। सरकार ने
डॉ. गर्ग को बीती 18 दिसम्बर को आयोग का अध्यक्ष बनाया था। वे महज साढ़े
चार महीने ही अध्यक्ष रह पाएंगे। उनसे पहले श्याम सुंदर शर्मा मात्र 2
महीने के लिए अध्यक्ष रहे थे।
दो सदस्यों के पद रिक्त
आयोग में दो सदस्यों के पद भी रिक्त हैं। पहले श्यामसुंदर शर्मा और
दूसरे एचए.एस. खींचड़ के कार्यकाल खत्म होने से यह स्थिति बनी है। आयोग में
अध्यक्ष सहित सात सदस्य होते हैं। फिलहाल यहां डॉ. आर. डी. सैनी,
राजकुमारी गुर्जर, शिव सिंह राठौड़, सुरजीत लाल और एस.के. बागडिय़ा सदस्य हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग