जयपुर | राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से की गई वरिष्ठ अध्यापक शिक्षक
भर्ती-2016 में मंडल आवंटन में गड़बड़ी सामने आई है। विभाग ने आदेश दिया था
कि चयनित अभ्यर्थियों से वरीयतानुसार मंडल आवंटन का विकल्प भराया जाए और
मेरिट को ध्यान में रखते हुए मंडल आवंटित किया जाए।
इसके बावजूद ऐसी
गड़बड़ी से मंडल आवंटन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसको लेकर
अभ्यर्थियों ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। वहां भी राहत नहीं मिलती
देख अब अभ्यर्थी कोर्ट की शरण में जा रहे हैं। सबसे अधिक गड़बड़ी सामाजिक
विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों के मंडल आवंटन में सामने आई है। आयोग ने
सामाजिक विज्ञान के 2,203 पदों पर भर्ती की थी। पिछले दिनों चयनितों से
विकल्प भरवाए गए। चयनितों ने विभाग के सभी 9 मंडलों को वरीयतानुसार भर भी
दिया था। लेकिन आवंटन के समय विभाग ने इन विकल्पों पर ध्यान नहीं दिया। कई
अभ्यर्थियों को मेरिट में ऊपर होने के बावजूद जयपुर नहीं मिला। इस गलती से
एक बार फिर स्कूलों को शिक्षक मिलने में देरी हो सकती है।
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का कहना है कि मंडल आवंटन में पूरी
पारदर्शिता बरती गई है। इसके बावजूद कोई शिकायत आई, तो जांच कर नियमानुसार
कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य महिला वर्ग में मीना देवी की वरियता 866 है। पहले नंबर पर
जयपुर मंडल और दूसरे नंबर पर चूरू मंडल भरा था, लेकिन कोटा मंडल दिया गया,
जो पांचवां विकल्प था। इनसे नीचे की मैरिट के कई अभ्यर्थियों को जयपुर और
चूरू मंडल मिल गया।
जनरल पुरुष कैटेगरी में श्रवण कुमार की रेंक 699 है। जयपुर और चूरू को
पहला व दूसरा विकल्प भरा था, लेकिन कोटा दिया। मेरिट में नीचे आए कई
अभ्यर्थियों को जयपुर मिला है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग