सातवें वेतन आयोग का एरियर दिलाने की मांग, कर्मचारियों का प्रदर्शन - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 10 November 2017

सातवें वेतन आयोग का एरियर दिलाने की मांग, कर्मचारियों का प्रदर्शन

भरतपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ व संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश आव्हान पर सातवें वेतन की सिफारिशें केन्द्र के अनुरूप 1 जनवरी 2016 से नकद दिलाने हेतु महासंघ संरक्षक हेमराज सिनसिनवार की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट पर सभा का अयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी कर्मचारी व शिक्षक संगठनों की आयोजित सभा में महासंघ के महामंत्री राजेन्द्र शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार महांसघ के साथ किये गये समझौते केन्द्र के अनुरूप वेतनमान राज्य में भी देने में हठधर्मिता दिखा रही है। राज्य सरकार कर्मचारियों की कटौती करना बंद करे, सभी महासंघ व कर्मचारी/शिक्षक संगठन राज्य सरकार के खिलाफ एकजुट हो गये हैं। सरकार को हमारी मांगें माननी होंगी। शिक्षक संघ सियाराम के जिलाध्यक्ष बदन सिंह, वीदोराम, प्रदेश सभाध्यक्ष अशोक पाराशर, जिला मंत्री पवन शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सिंह, ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे। शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष सुरेश परमार व जिला मंत्री बलवीर धरसौनी, तुहीराम, शिक्षक संघ पंचायत राज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, महेन्द्र सिंह, कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह अवार, पशु चिकित्सक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र फौजदार, जिला मंत्री विनोद सुनारी ने कहा कि स्वराज संकल्प पत्र में किये गये कर्मचारी कल्याण के वायदों को सरकार पूरा करे।

रेसला के जिलाध्यक्ष विशाल चोधरी, सहित कई वक्ताओं ने न्यायालयों द्वारा दिये आदेशों की पालना कर कर्मचारियों की वेतन कटौती के आदेश वापिस कर वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से नकद भुगतान करे। महासंघ के जिलाध्यक्ष केदारनाथ शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन श्याम सिंह जघीना, अनिल भारद्वाज ने किया। अंत में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved