Advertisement

व्हाट्सअप हुआ शिक्षा विभाग, ग्रुप बनें, ऑर्डर-मॉनीटरिंग भी इसी पर

प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षा महकमा व्हाट्सअप बनता जा रहा है। शिक्षक-कर्मचारी से लेकर अफसरों के हजारों गु्प बन गए। ऑर्डर-मॉनीटरिंग का जरिया भी व्हाट्सअप ग्रुप बन गया है। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने बकायदा आदेश जारी कर कहा है कि शिक्षा में समन्वय स्थापित करने व्हाट्सअप ग्रुप बनाए जाएं।
कई स्कूलों में बड़ी कक्षाओं के बच्चे तो अब शिक्षकों से होमवर्क, नोट्स का आदान-प्रदान करने हर समय व्हाट्सअप संपर्क में गए हैं।
शिक्षा में राज्य के करीब पांच लाख कर्मचारी सेवारत हैं। पिछले कुछ समय में व्हाट्सअप का चलन तेजी से बढ़ गया हैं। प्रारंभिक शिक्षा परिषद के आयुक्त डॉ. जोगाराम ने पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के दायित्वों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पीईईओ को जारी आदेशों में कहा है कि प्रधानाध्यापक, शिक्षकों की बैठक कर मार्गदर्शन किया जाए। व्हाट्सअप ग्रुप तैयार किए जा सकते हैं जिससे समन्वय बना रहे।
बेहतर कम्युनिकेशन के लिए दिया गया है सुझाव
^विभागीयप्लानिंग और कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सअप ग्रुप बनाने का सुझाव दिया गया है। निश्चित तौर पर अलग-अलग स्तरों पर बनें इन समूहों के बढिया परिणाम रहे हैं। -डॉ.जोगाराम, आयुक्त, प्रारंभिक शिक्षा परिषद, राजस्थान
तबादला, ज्वाइनिंग आदेश, छुट्टियां भी
व्हाट्सअपके जरिए ही अब ज्यादातर कर्मचारी अपने तबादला आदेश, ज्वाइनिंग देने लगे हैं। छुटि्टयों की एप्लीकेशन भी व्हाट्सअप हो रही है। अफसरों की अपनी रैंक के हिसाब से अलग-अलग ग्रुप बन गए हैं। शिक्षा के अलावा भी अन्य विभागों में इस तरह के समूह गए हैं। जयपुर में पिछले दिनों पंचायतीराज विभाग में एक विकास अधिकारी ने ग्रुप छोड़ने पर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts