शिक्षक संघों ने टीचर्स की समस्याओं पर मंथन कर चुने पदाधिकारी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 24 April 2017

शिक्षक संघों ने टीचर्स की समस्याओं पर मंथन कर चुने पदाधिकारी

राजस्थानशिक्षक संघ अंबेडकर उपशाखा की वार्षिक बैठक रविवार को हुई। संगठन के फतेहसिंह और सुरेंद्रसिंह कड़वासरा की मौजूदगी में चुनाव भी करवाये गए। जिसमें महिपालसिंह को ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए फिर चुन लिया गया।
सर्व सम्मति से हुए चुनाव में मनोज कुमार संरक्षक, मदनलाल गोठवाल सभाध्यक्ष, अशोक गोयल उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार वर्मा ब्लाॅक मंत्री, पवन कुमार महरानिया कोषाध्यक्ष, अजय कुमार बाडेटिया संगठन मंत्री, रामनिवास संयुक्त मंत्री, महेंद्र जुलावा प्रवक्ता, किरण बरवड़ महिला मंत्री और मोहरसिंह को शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि बनाया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती और शिक्षकों की समस्या समाधान के मुद्दों पर चर्चा की गई।

बुहानामें थानसिंह सोमरा अध्यक्ष निर्वाचित

बुहाना | पंचायतसमिति सभागार में राजस्थान शिक्षक संध का वार्षिक अधिवेशन जिला पर्यवेक्षक दुर्गाप्रसाद मोगा की अध्यक्षता में हुआ। वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। चुनाव अधिकारी जवाहरलाल ने संघ के चुनाव कराए। सभाध्यक्ष कंवरसिंह यादव, उप सभाध्यक्ष अमीलाल यादव को चुना गया। अध्यक्ष थानसिंह सोमरा को बनाया गया। उपाध्यक्ष बंशीधर मानसिंह, मंत्री रामकुमार यादव, संयुक्त मंत्री हेतराम, कोषाध्यक्ष सुमेरसिंह, संयोजक कैलाश थालौर, सह संयोजक रोहिताश्व कुमार, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार, प्रसार मंत्री ओमप्रकाश, सदस्य संपतराम, विजय, महेंद्र, विजयप्रकाश को बनाया गया।

गिलफिर बने शिक्षक संघ शेखावत के अध्यक्ष

गुढ़ागौड़जी | राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत उपशाखा उदयपुरवाटी की बैठक राजस्थान नर्सिंग कॉलेज गुढ़ा में सभाध्यक्ष संतकुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बनवारीलाल गिल को सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया। आयोजित बैठक में उपशाखा मंत्री विरेंद्रसिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उसके बाद निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र झाझड़िया एवं जिला पर्यवेक्षक रामावतार जांगिड़ की देख-रेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुए। जिसमें संरक्षक रामप्रताप डांगी, संतकुमार शर्मा एवं दयानंद गढ़वाल को बनाया गया। सभाध्यक्ष रामकरण जाखड़, उपसभाध्यक्ष श्रवण सैनी, उपाध्यक्ष भवानीसिंह शेखावत हवासिंह, मंत्री विरेंद्र डूडी, महिला मंत्री विनोद बराला, कोषाध्यक्ष मदनलाल डूडी, संयोजक संघर्ष समिति गौतम गोदारा, नेमीचंद, सहसंयोजक पूर्णमल रैगर, रोहिताश, संगठन मंत्री रामनिवास महला, धर्मपाल महला, संयुक्त मंत्री इंद्राज मीणा एवं सदस्य रमेश जाखड़, बनवारीलाल खेदड़, रामनिवास वर्मा, नागरमल जाखड़, बनवारीलाल सैनी, विनोद जाखड़, अमरसिंह आदि को बनाया गया।

पिलानी. राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) शाखा सूरजगढ़ का वार्षिक अधिवेशन चंदा बाल निकेतन में हुआ। प्रदीप ढंढ़ ने बताया कि अधिवेशन के पहले सत्र के दौरान आवासीय ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों का विरोध किया गया। सरकार से गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की मांग की। अधिवेशन को उपशाखा अध्यक्ष सांवरमल शास्त्री, मंत्री महेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष जगदीश सैनी, निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र लांबा, जिला पर्यवेक्षक देवेंद्र झाझड़िया, संस्थान निदेशक कृष्ण कुमार सैनी ने संबोधित किया। दूसरे सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सज्जनपाल श्यामपुरा को संरक्षक, निहालसिंह खेदड़ो की ढाणी को संयोजक, सुनिल नेहरा बिजौली को सहसंयोजक, अशोक ढाका गुर्जरो की ढाणी को सभाध्यक्ष, बलवीरसिंह गारिंडा को उप सभाध्यक्ष, सांवरमल शास्त्री लाडूंदा को अध्यक्ष, रामसिंह जवाहरपुरा, राजेंद्र भास्कर भावठड़ी, महेंद्रसिंह डांगी तोखा का बास लीलाराम भूपेश गारिंडा को उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रधान रायला को मंत्री, जगदीश सैनी तिग्यास को कोषाध्यक्ष, कजोड़सिंह उरीका, मक्खनलाल सैनी मोरवा, मित्यानंद काजड़ा, महेश सैनी पांथड़िया मांगेलाल काला ढंढार को संयुक्त मंत्री, चिरंजीलाल डुलानिया को सांस्कृतिक मंत्री, घीसाराम शर्मा श्योराणा का बास को संगठन मंत्री, प्रहलादसिंह नाथाणा जोहड़ को प्रचार मंत्री बनाया। 

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved