अगले माह दीवाली की छुट्‌टी में होंगे शिक्षा विभाग में तबादले : देवनानी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 14 September 2016

अगले माह दीवाली की छुट्‌टी में होंगे शिक्षा विभाग में तबादले : देवनानी

जयपुर | शिक्षाविभाग में तबादले खुलने का इंतजार कर रहे शिक्षकों को अक्टूबर में राहत मिलेगी। स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इस कारण स्कूल दीपावली अवकाश के दौरान तबादले होंगे। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने इसके संकेत दिए।
हाल ही सरकार ने शिक्षा विभाग को छोड़कर सभी विभागों में 28 सितंबर तक तबादलों पर लगी रोक को हटाया है। ऐसे में शिक्षा विभाग में भी तबादलों की मांग उठ रही थी। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि अभी तबादले खोले जाते तो स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होती। इस कारण शिक्षा विभाग में तबादले दीपावली की छुट्टियों में होंगे। दूसरी ओर, सरकार ने मई से जुलाई के बीच स्टाफिंग पैटर्न में अधिशेष रहे सवा लाख शिक्षकों को काउंसलिंग के जरिए मनचाहे स्थान पर पोस्टिंग दी थी। इस कारण भी शिक्षा विभाग में तबादलों की जरूरत महसूस नहीं की जा रही थी। हालांकि, शैक्षिक संगठनों ने सरकार पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया था। शेष| पेज 6



अन्य विभाग को 20 दिन, शिक्षा विभाग को मिलेंगे 14 दिन

सरकारने शिक्षा को छोड़कर अन्य सभी विभागों में 9 से 28 सितंबर तक तबादलों पर छूट दी है। यानी इन विभागों को तबादलों के लिए 20 दिन का समय मिला है। अक्टूबर में स्कूलों में 20 21 अक्टूबर को राज्यस्तरीय शैक्षिक सम्मेलन और 22 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दीपावली का अवकाश रहेगा। यानी स्कूलों में लगातार 14 दिन का अवकाश रहेगा। ऐसे में शिक्षा विभाग को तबादलों के लिए 14 दिन का समय मिलेगा।

अक्टूबरमें छुट्टियों की भरमार

वैसेअक्टूबर माह त्योहारी सीजन का है। इस महीने के 31 दिनों में स्कूलों में 18 अवकाश रहेंगे। इसके बाद नवंबर की पहली दोनों तारीखों में भी अवकाश रहेगा। इस महीने 1 अक्टूबर को नवरात्र स्थापना, 2 को रविवार, 9 को रविवार, 11 को विजयादशमी, 12 को मोहर्रम, 16 को रविवार, 20 21 को राज्यस्तरीय सम्मेलन और 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक और 1 2 नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा। ऐसे में यही महीना तबादलों के लिए विभाग को उपयुक्त नजर रहा है।



प्रदेशमें 4.36 लाख शिक्षक

प्रदेशमें प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा में 4.36 लाख शिक्षक हैं। इनमें 80 हजार शिक्षकों की पिछले दिनों पदोन्नति की गई थी। पदोन्नति के बाद शिक्षकों को काउंसलिंग के जरिए पोस्टिंग दी गई। इसी के साथ स्टाफिंग पैटर्न में अधिशेष रहे करीब 1.25 लाख शिक्षकों को भी काउंसलिंग के जरिए खाली पदों पर दूसरे स्कूलों में भेजा गया था। इनके अलावा भी बड़ी संख्या में शिक्षक ऐसे हैं जो अभी तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। अब अक्टूबर में इन शिक्षकों को राहत मिल सकती है।

28 सितंबर तक हटी हुई है अन्य विभागों में तबादलों से रोक

उधर,सरकार ने 9 सितंबर की शाम को अन्य सभी विभागों में तबादलों से रोक हटाई थी। इसके बाद 10 से 13 सितंबर तक लगातार 4 दिन का अवकाश गया। ऐसे में अब बुधवार 14 सितंबर से मंत्रियों और अफसरों के यहां तबादला चाहने वालों की भीड़ जुटेगी। विधायकों के यहां भी डिजायर लिखवाने के लिए कर्मचारियों ने पहले ही चक्कर काटना शुरू कर दिया है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved