गंगापुर सिटी | तृतीयश्रेणी शिक्षक विज्ञान संकाय के शिक्षकों ने माध्यमिक
शिक्षा बीकानेर निदेशक से भरतपुर मंडल की सत्र 2016-17 की डीपीसी के जारी
पात्रता सूची में से विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। शिक्षक प्रदीप
बंसल, अरुण गर्ग, दिनेश गुप्ता, पवन शर्मा, राधा रानी गुप्ता, कल्पना तंवर,
मो. इरशाद आदि ने बताया कि भरतपुर मंडल में जारी की गई सत्र 2016-17 की
तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी विज्ञान विषय की डीपीसी के लिए पात्रता
सूची में गणित विषय के शिक्षकों भी शामिल किया गया है।
जबकि राज्य के अन्य सभी मंडलों में विज्ञान गणित विषय की अलग अलग पात्रता सूची जारी की गई है।
पूर्व में भी विज्ञान वरिष्ठ अध्यापक की पदोन्नतियों में गणित विषय के शिक्षकों को शामिल नहीं किया गया और वर्तमान में भी अन्य मंडलों में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने भरतपुर मंडल की सूची में से गणित विषय के शिक्षकों को अलग कर सूचियां का अपडेशन करवाकर पात्र कार्मिकों को अवसर दिए जाने की मांग की है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:
Post a Comment