अब सरकारी स्कूलों का बोर्ड पर लिखा होगा लेखा-जोखा - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 14 September 2016

अब सरकारी स्कूलों का बोर्ड पर लिखा होगा लेखा-जोखा

कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी सरकारीस्कूल परिसर में अब स्कूल एक नजर बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि जनता आसानी से स्कूल को एक नजर में देख समझ सके। साथ ही स्कूलों में आइना लगा या नहीं इसकी भी मॉनिटरिंग सहित शिक्षा में नवाचार होंगे।
सरकारी स्कूलों में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के परिसरों में एक-एक बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है। इन बोर्ड पर स्कूल में कितने शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। कितने कार्यरत हैं। किस-किस पद पर कौन-कौन कार्यरत है। क्या शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। स्कूल में भौतिक संसाधनों की स्थिति क्या तथा कितना नामांकन है, यह जानकारी होगी।

यह बोर्ड स्कूल परिसर में ऐसी जगह लगाया जाएगा जहां सबकी नजर पड़ती हो। सभी सरकारी स्कूलों में आइना लगा या नहीं उसकी भी मॉनिटरिंग ब्लॉक अधिकारी करेंगे और सत्यापन रिपोर्ट डीईओ को भेजेंगे।

यहहोगा फायदा : जानकारीजब खुले परिसर में होगी तो, कोई भी आसानी से देख सकेगा तथा स्कूल में क्या क्या समस्याएं हैं, उनके निवारण के लिए ग्राम स्तर पर चर्चा की जा सकेगी। विद्यार्थियों को भी पता होगा कि स्कूल में क्या अच्छाइयां टीचर्स में क्या-क्या विशेष योग्यताएं हैं।

यहहोगा खास

बोर्डपर शिक्षकों के फोटो भी लगाए जाएंगे। फोटो के नीचे नाम, क्या विषय पढ़ाते हैं और क्या योग्यता है। इन सब बातों का उल्लेख भी होगा। स्कूल में क्या-क्या नवाचार हुए और उनके परिणामों की जानकारी भी होगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved