बीकानेर | थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती-2016 सैकंड लेवल में नियुक्ति के लिए
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य अब 13 फरवरी तक पूरा करना
होगा।
Important Posts
Advertisement
वंचित विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने की मांग
शेरगढ़|राजस्थान पंचायतीराज शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री
शंभूसिंह मेड़तिया ने कहा कि पंचायत सहायक भर्ती से जो विद्यार्थी मित्र
वंचित रह गए हैं सरकार को चाहिए कि नए पद स्वीकृत कर के वंचित विद्यार्थी
मित्रों को भी नियमित करें अन्यथा विधानसभा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 14 फरवरी को
रानीवाड़ा| राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी
भर्ती 2016 (नोन टीएसपी) प्रथम स्तर में सामान्य शिक्षक के आरक्षित
अभ्यर्थी व द्वितीय स्तर में जारी श्रेणीवार कट ऑफ के अनुसार चयनित
अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 14 फरवरी को होगी।
ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती के लिए सत्यापन 13 तक
कोटा | ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती-2016 सैकंड लेवल में नियुक्ति के लिए चयनित
अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 13 फरवरी तक पूरा करना होगा।
रीट में दस संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, बैठक में दिए निर्देश
शिक्षक भर्ती को लेकर 11 फरवरी को जिला मुख्यालय पर दो पािरयों में होने
वाली रीट परीक्षा की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रुप देने में लगा है। इसके
तहत शुक्रवार को एडीएम लोकेश कुमार गौतम ने संबंधित अधिकारियों आदि की
बैठक लेकर परीक्षा से संबंधित सामग्री बांटी।
प्रदेश में शिक्षकों के लिए आयी ये खुशखबरी, मिलेगा एरियर, पढ़े पूरी खबर
बीकानेर .
प्रदेश में शिक्षक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2012 के नवंबर-2016 में
पुन: संशोधित परिणाम के कारण समायोजन से बाहर होने वाले 3227 शिक्षकों को
सरकार अब स्थाई करेगी। इनमें तृतीय श्रेणी प्राथमिक विद्यालय व उच्च
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों का समायोजन शिक्षा
विभाग में उपलब्ध रिक्त पदों के विरुद्ध किया जाएगा।
REET- एक सवाल के लिए मिलेगा एक मिनट, सही जवाब पर जुड़ेगा एक अंक, गलत जवाब पर नहीं कटेंगे मार्क्स
जयपुर। 35 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए 11 फरवरी को होने
वाली REET के लिए अभ्यर्थियों को एक सवाल के जवाब के लिए एक मिनट मिलेगा।
जवाब सही हुआ तो एक अंक मिलेगा। ढाई घंटे की परीक्षा यानी 150 मिनट में
अभ्यर्थियों को कुल 150 सवाल हल करने होंगे।
REET परीक्षा कल: जयपुर में 153336 अभ्यर्थी, 5 हजार कैमरों से निगरानी
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,
अजमेर की ओर से प्रदेश में 11 फरवरी को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा
(REET) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जयपुर में 300 केंद्र बनाए गए
हैं। जयपुर में 153336 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सरकारी स्कूलों
में 55, निजी संस्थाओं में 235 और राजस्थान विश्वविद्यालय में 10 परीक्षा
केंद्र बनाए गए हैं।
REET Exam 2017 : परीक्षा कल ,गलत जवाब पर नहीं कटेंगे मार्क्स, यहां चलेंगी स्पेशल ट्रेन
REET Exam 2018 : 35 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए 11
फरवरी को होने वाली रीट परीक्षा में इस बार नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
ढाई घंटे की परीक्षा यानी 150 मिनट में अभ्यर्थियों को कुल 150 सवाल हल
करने होंगे। परीक्षा दो पारियों में होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे
तक द्वितीय स्तर की परीक्षा होगी।
शिक्षक भर्ती मामले में रिकॉर्ड पेश कर बताएं, कितने अपात्रों का किया चयन- हाईकोर्ट
राजस्थान हाइकोर्ट ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग को आदेश दिए हैं कि वह 15
फरवरी को रिकॉर्ड पेश कर बताए की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2016 में कितने
अपात्र अभ्यथियों का चयन किया गया।
पेपर में 'गोल अंडे' से भी कम नंबर लाने वाले बनेगें अब मास्टर जी
जयपुर। अक्सर देखने में आता है कि सरकारी नौकरियों में कट ऑफ बहुत ज्यादा रहती है लेकिन क्या आपने कभी ऐसा मामला देखा है जिसमें शिक्षक की भर्ती के लए माइनस में नंबर आने पर भी टीचर बन सकते हैं ।
राजस्थान में होगी 35 हजार शिक्षकों की भर्ती, 5000 कैमरों की कड़ी निगरानी में 11 को रीट परीक्षा
जयपुर: राजस्थान में अब शिक्षकों के 35 हजार पदों पर
शीघ्र भर्ती का आयोजन किया जाएगा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा
आगामी 11 फरवरी को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( REET ) का आयोजन
किया जाएगा. इसके बाद प्रदेश में शिक्षकों के 35 हजार पदों पर भर्ती के लिए
विज्ञापन जारी होगा.
राजस्थान के युवाओं के साथ हो रहा है छल, कैसे हो इन समस्याओं का हल...
अलवर. प्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरियों का पिटारा खुलने का इंतजार है। प्रदेश में लाखों युवा सरकारी नौकरी निकलने की आस में दिन-रात एक करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
भर्ती... नव चयनित शिक्षकों के दस्तावेज का सत्यापन 15 से
जोधपुर| प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2016 में नव चयनित
अभ्यर्थियों की नियुक्ति व पदस्थापन के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
तैयारी के लिए पैसे नहीं थे, पिता ने कपड़े खरीदने में की कटौती, पुलिसकर्मी मामा बने सहारा, सुरेश को पहली और अंजू को दूसरी रैंक
सरकारी स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद शिक्षक भर्ती की तैयारी के
लिए घरवालों के पास इतने पैसे नहीं थे कि महंगी कोचिंग संस्थाओं में प्रवेश
ले सके। लेकिन नागौर ग्रामीण प्रतिभाओं ने इस स्थिति को अपने संघर्ष के
सामने बोना साबित कर दिखाया है।
एक साल पहले सिर्फ 0.47 अंक से शिक्षक बनने से वंचित रह गए थे सुरेश जाट, इस बार प्रदेशभर में किया टॉप
आरपीएससी द्वारा मंगलवार को जारी द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में
सरदार समंद रोड निवासी सुरेश जाट ने पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त
करके जिले का नाम रोशन किया गया है। इससे पहले अक्टूबर में आरएएस परीक्षा
में भी पाली के युवा ने पहली बार टॉप किया था।
शिक्षक भर्ती में एससी वर्ग को नहीं दिया आरक्षण, हाईकोर्ट ने कहा- जवाब दो, नहीं तो निरस्त कर दी जाएगी भर्ती
रीगंगानगर| वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा संस्कृत और हिंदी विषय 2016 में
अनुसूचित जाति वर्ग को 16 प्रतिशत पदों पर आरक्षण नहीं देने को लेकर
परिवादी रायसिंहनगर निवासी संतोष डाबी और जोधपुर निवासी राहुलराज मेहरा की
ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।
वायरल मैसेज निकला झूठा, REET परीक्षा के लिए कटवाना होगा टिकट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित होने वाले रीट
परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज झूठा निकला है. इस मैसेज में
बताया जा रहा है कि परीक्षार्थियों को रोडवेज में उस दिन यात्रा के लिए कोई
टिकट नहीं लेना होगा. इस वायरल की जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह झूठा
है. लेकिन अब भी मैसेज के चलते अभ्यर्थियों में उलझन की स्थिति बनी हुई
है.
GOOD NEWS : अब रीट माइनस मार्किंग नहीं : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ‘रीट’ में गलत उत्तर पर नहीं काटे जाएंगे नंबर
राजसमंद/आईडाणा. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2017 ‘रीट’ 11 फरवरी को होगी, जिसमें अभ्यर्थियों की तैयारी के साथ ही उनकी किस्मत भी काम
आएगी। इस परीक्षा में गलत उत्तर पर नंबर काटे जाने का प्रावधान नहीं है।
ऐसे में तुक्के लगाकर दिए गए गलत उत्तर से अंक कटने का भय नहीं रहेगा।
REET-2017: 11 फरवरी को होगी परीक्षा, परीक्षार्थियों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 11 फरवरी को राजस्थान अध्यापक
पात्रता परीक्षा (रीट 2017) को आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए जयपुर जिला
कलक्टर कार्यालय ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कलेक्ट्रेट स्थित रूम नंबर
116 में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है.
Subscribe to:
Posts (Atom)
UPTET news
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!