राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत शाखा टोडारायसिंह के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। तहसील अध्यक्ष शिवराज गुर्जर की ने बताया कि एसडीएम रूबी अंसार को शिक्षकों ने दिए ज्ञापन से बताया है कि संगठन के
15 सूत्रीय मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए उचित निस्तारण के लिए संगठन से द्विपक्षीय वार्ता कर राज्य के शिक्षकों को राहत प्रदान की जाए। यदि समय रहते निस्तारण की दिशा में उचित कार्यवाही नही की गई तो संगठन आंदोलन को ओर तेज करने के लिए बाध्य होगा। कोविड-19 के बहाने मंहगाई भत्ते पर लगाई रोक को अविलंब हटाया जाए। पारदर्शी एवं स्थाई स्थानांतरण नीति लागू कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। एनपीसी के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। फिक्स वेतन के स्थान पर नियुक्ति तिथि से नियमित वेतनमान का लाभ दिया जाए। पोषाहार कार्मिकों को बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान किया जाए। अभी हाल ही में की गई स्कूल समय वृद्धि को वापस लिया जाए। राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान वेतन दिया जाए। वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जाए। व्याख्याता पद पर पदोन्नति पश्चात एसीपी की विसंगति को दूर किया जाए। खेलों के लिए पर्याप्त बजट दिया जाए। राज्य कर्मचारियों को 7, 14, 21 व 28 वर्ष पर चयनित वेतनमान दिए जाने सहित 15 सूत्रीय मांगें मानी जाकर राहत प्रदान करे। ज्ञापन देने वालों में बालूराम जाट, राजेश पहाडिया, दयाराम गुर्जर, देवेन्द्र चावला, सत्यनाराण शास्त्री, चिरंजीलाल मीणा, प्रकाश मंडवा, लक्ष्मीनारायण जाट, रामगोपाल कुमावत, अल्लाबख्श मंसूरी आदि है।Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली