जयपुरः राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय
अध्यापक सीधी भर्ती के तहत विज्ञापित अठाईस हजार शिक्षकों की नियुक्ति एवं
पदस्थापन का काम आगामी 28 सितम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि
इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा कैलेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया
कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहल पर इन नव चयनित शिक्षकों की नियुक्ति
एवं पदस्थापन की कार्यवाही निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 28 सितम्बर तक
पूर्ण कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिक्षक भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा जो
ऑनलाइन सूचनाएं भरी गई है, उनके आधार पर पंचायत राज नियमों के प्रावधानों
के तहत चयनित सूची एवं अन्तिम कट-ऑफ माक्र्स जारी किये गये हैं। श्री
देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विज्ञापित 28 हजार शिक्षकों के
पदों के तहत विभिन्न विषयों के 27 हजार 672 पदों पर चयनित अध्यापक लेवल
द्वितीय अभ्यर्थियों की नामवार सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई
है।
अभ्यर्थियों की नियुक्ति के संबंध में जारी कैलेण्डर के अनुसार पदों पर
नियुक्ति एवं पदस्थापन की वरीयता सूची का प्रकाशन 15 से 23 सितम्बर तक किया
जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही होगी।
जिला स्थापना समिति से अनुमोदन के बाद 28 सितम्बर तक चयनित अभ्यर्थियों के
पदस्थापन की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग