शिक्षक दिवस के मौके पर जयपुर में होने वाले शिक्षक समारोह में जिले के दिसंबर 2013 के बाद नियुक्त 1700 शिक्षक जयपुर जाएंगे। प्रदेश कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और प्रारंभिक ने संयुक्त आदेश निकाल कर कहा है कि जो नवनियुक्त शिक्षक समारोह स्थल पर 5 सितंबर को उपस्थित नहींं होंगे, उनको 5 सितंबर का वेतन नहीं मिलेगा।
इतना ही नहीं, बीईईओ व पीईईओ के माध्यम से शिक्षकों को मौखिक आदेश देकर भी काले रंग के कपड़े, बैल्ट व जूते नहीं पहनने के लिए निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक भी इन मौखिक आदेशों के बाद काफी हताश है। उनका कहना है कि जब सम्मान के लिए बुलाया जा रहा है तो फिर कपड़ों को लेकर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है। इस बार शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय शिक्षक समारोह अमरूदों का बाग में रखा है और उसमें नवनियुक्त 54 हजार 160 शिक्षकों को बुलाया है।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और प्रारंभिक ने आदेश निकाले
गुरु शरण में सरकार
अपने कार्यकाल में लगे 54 हजार शिक्षकों का सीएम कराएगी सरकारी खर्चे से सम्मान, यात्रा भत्ता के लिए 8.50 करोड़ का बजट
2013 के बाद नियुक्त शिक्षकों के बनाए पहचान पत्र
शिक्षक सम्मान समारोह में भाग लेने जा रहे शिक्षकों को पहचान पत्र भी जारी किए गए हैं। इसमें अभी तक जिले से करीब 1700 शिक्षकों के पहचान पत्र बनाए गए हैं।
...और सख्त आदेश यह भी
साथ ही सरकार के साफ आदेश है कि जो नवनियुक्त शिक्षक समारोह स्थल पर 5 सितंबर को उपस्थित नहींं होंगे, उनको 5 सितंबर का वेतन नहीं मिलेगा। इसके अलावा सम्मानित होने वाले शिक्षक काले रंग के कपड़े, बैल्ट व जूते पहन कर समारोह में शरीक नहीं हो सकेंगे।
पाली जिले के कितने शिक्षक लेंगे भाग
प्रारंभिक शिक्षा - 813
माध्यमिक शिक्षा - 864
प्रदेश के कितने शिक्षक लेंगे भाग
माध्यमिक शिक्षा - 34001
प्रारंभिक शिक्षा- 28159
भोजन के लिए प्रति शिक्षक 120 रुपए का बजट
शिक्षक सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए प्रति शिक्षक 120 रुपए का बजट भी जारी किया गया है। इसके लिए प्रदेश के 54 हजार 160 शिक्षकों के लिए 74 लाख 59 हजार 200 रुपए का बजट भी जारी किया गया। पाली के 1700 से अधिक शिक्षकों के लिए 2 लाख 9 हजार 880 रुपए का बजट भी जारी किया गया है।
जयपुर के पास हो या दूर, सभी को मिलेगा 17 सौ रुपए यात्रा भत्ता
जयपुर से भले ही कोई शिक्षक 50 किमी की दूरी पर हो या फिर 500 किमी की दूरी पर, लेकिन जयपुर पहुंचने के लिए सभी को एक समान यानि एक हजार सात सौ रुपए यात्रा भत्ता दिया जाएगा। इस हिसाब से कुल 8 करोड़ 51 लाख रुपए का भुगतान सरकार को करना होगा।
बसों पर बैनर भी लगाना होगा
सरकार की ओर से शिक्षकों को वाहनों व बसों पर जिले का बैनर भी लगाने के निर्देश दिए है। इसके लिए जयपुर में अलग से पार्किग व्यवस्था व रहने की व्यवस्था भी गई है। इसके लिए मंगलवार को शिक्षक ब्लॉक वार रवाना होगे।
लिस्टें व पहचान पत्र बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। माध्यमिक शिक्षा से करीब 864 शिक्षकों के साथ-साथ अधिकारी भी जाएंगे। इसको लेकर पूरी तैयारी की गई है। - संजय परिहार, एडीईओ, माध्यमिक
शिक्षकों को समारोह में जाने के लिए निर्देश मिल गए हैं। अलग-अलग व्यवस्थाओं में यह शिक्षक समारोह में भाग लेने के लिए जाएंगे। इसको लेकर सरकार के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है। - विनोद कुमार, डीईओ प्रारंभिक
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!