उदयपुर | जिले के करीब 2004 शिक्षक जयपुर में बुधवार को होने वाले राज्य
स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए मंगलवार शाम को परिवहन
विभाग के सहयोग से लगाईं बसों से रवाना हो गए।
इनके साथ शिक्षा अधिकारियों
को जाना अनिवार्य किया गया था, इसलिए उदयपुर मंडल के संयुक्त निदेशक भरत
मेहता, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक शिवजी गौड़, डीईओ मा. नरेश डांगी, डीईओ
मा. द्वितीय सुशीला नागौरी और डीईओ प्रारंभिक आरके गर्ग सहित सभी शिक्षा
अधिकारी भी शिक्षकों के साथ जयपुर रवाना हो गए। इधर, बुधवार को सबसे बड़ी
मुश्किल उन सरकारी स्कूलों में आने वाली है, जहां एक ही शिक्षक थे और
उन्हें भी जयपुर बुला लिया गया। जिले के अकेले कोटड़ा ब्लॉक में करीब 50
सरकारी स्कूलों में सिर्फ एक ही शिक्षक है, इनमें से कई स्कूलों में से
शिक्षकों को जयपुर बुला लिया।
दावा : नहीं होगा असर
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक शिवजी गौड़ का कहना है कि उन्होंने ऐसे
स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पीईईओ को निर्देशित किया है। सभी
स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। कोटड़ा एबीईईओ
लच्छीराम गुर्जर ने बताया कि सरकार का आदेश था इसलिए शिक्षकों को भेजना
पड़ा। शिक्षक कम हैं तो इधर-उधर से पढ़ाई की व्यवस्था करेंगे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- REET-2022: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, सीएम गहलोत ने किया एलान