तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 में सैकंड लेवल के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति की तैयारियां शुरू हो गई है।
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 8-9 सितंबर को संबंधित
जिला परिषद स्तर पर होगा।
दस्तावेज सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले
अभ्यर्थियों की काउंसलिंग विषयवार 16 से 25 सितंबर तक की जाएगी। जिले में
चयनित 521 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन दो दिन में किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को स्नातक एवं समकक्ष की सभी वर्षों
की अंकतालिकाएं दिखानी अनिवार्य होगी। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने आयु
सीमा एवं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (स्नातक) के न्यूनतम प्राप्तांक प्रतिशत
में छूट प्राप्त की है उन्हें संबंधित वर्ग का समक्ष स्तर से जारी मूल
प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही पात्रता मानी जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा
निदेशक श्याम सिंह राजपुरोहित ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। वहीं
अभ्यर्थियों के आरटेट/रीट प्रमाण पत्र लेवल द्वितीय परीक्षा में प्राप्त
प्राप्तांक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित
अभ्यर्थी के आरटेट/रीट के प्राप्तांक समान होने आवश्यक है। यदि अंकों में
अंतर पाया जाता है तो संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग