शिक्षक भर्ती परीक्षा में बोर्ड की ओर से निर्धारित पाठ्यक्रम के तहत ही करें तैयारी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 7 September 2018

शिक्षक भर्ती परीक्षा में बोर्ड की ओर से निर्धारित पाठ्यक्रम के तहत ही करें तैयारी

भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

सफलता के लिए जरूरी है कि आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अधिकृत पाठ्यपुस्तकें ही पढ़ें। इसलिए आपको चाहिए कि आप निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप बोर्ड की पुस्तकों से ही तैयारी करें।
यह बात दैनिक भास्कर के साप्ताहिक कार्यक्रम भास्कर संवाद में शिक्षाविद् और 2 एलएल धालेवाला के रामावि प्रधानाध्यापक सुनील दामड़ी ने अभ्यर्थियों के सवालों के जवाब में कही। दामड़ी ने बताया कि ज्यादातर बच्चे एक गलती और करते हैं वो ये है कि पहले सारा पेपर सॉल्व करते हैं और अंतिम दस मिनट में ही ओएमआर शीट में गोले भरने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान बैल बजने से हड़बड़ाहट और समयाभाव के चलते वे पेपर के प्रश्नों को अाने के बावजूद गलती कर बैठते हैं इसलिए जरूरी है कि पेपर समाप्ति से कम से कम 30 मिनट पहले ये काम कर लें। इसके बाद भी अगर आपके पास समय बचता है तो शेष प्रश्नों को हल करें और ओएमआर शीट को साथ-साथ भरते जाएं। जो प्रश्न अच्छे से आएं वही करें ताकि नेगेटिव मार्किंग से बचा जा सके। दामड़ी ने बतमाया कि अब परीक्ष की तिथि तय हो गई है ऐसे में समय गंवाए बिना, सबको तैयारी में जुट जाना चाहिए। दैनिक भास्कर के इस साप्ताहिक कार्यक्रम भास्कर संवाद में गुरुवार को श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ के काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं शांत की।

भास्कर संवाद... प्रधानाध्यापक सुनील दामड़ी ने दिया मार्गदर्शन, सेकंड ग्रेड परीक्षा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर को

Q. दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रखा है, फोकस किस पर करूं? कोई एक पेपर देना ठीक रहेगा या दोनों?

- साजिद खान, हनुमानगढ़

एक्सपर्ट - आपको पेपर तो दोनों ही देने चाहिए। दाेनों के बीच अंतराल भी डेढ़ माह के करीब है इसलिए पेपर तो दोनों देने चाहिएं। पहले सेकंड ग्रेड परीक्षा पूरी तैयारी के साथ दें, उसके बाद डेढ़ माह में जिस विषय के व्याख्याता पद की परीक्षा देनी है, उस पर फोकस करें।

Q. मैं अभी सेकंड ईयर में हूं। अागे आईपीएस की तैयारी करना चाहती हूं। क्या करना होगा?

- शहनाज, सूरतगढ़।

एक्सपर्ट- सबसे पहले तो आपको शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देना होगा। साथ ही जीके पर फोकस रखें। राज्य व देश में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी पर पूरा ध्यान रखें। रोज अखबार पढ़ें।

Q. मैं अंग्रेजी में शब्द शक्ति कैसे बढ़ा सकती हूं?

- रेखा, सिरसा, सुनयना, मन्नीवाली।

एक्सपर्ट- द्विभाषी न्यूज पेपर पढ़ें। ये आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे।

इसके अलावा सादुलशहर से संतोष, सूरतगढ़ से ऊषा, कृष्ण, साधुवाली से अनीशा बिश्नोई, श्री गंगानगर से शालिनी, सीता, जानकी, जाह्न्वी सहित अन्य अभ्यर्थियों ने मार्गदर्शन लिया।

फ़र्स्ट ग्रेड... सबसे आसान मुकाबला भौतिक विज्ञान में

भौतिक विज्ञान 187 10242 55

रसायन विज्ञान 160 31566 197

जीव विज्ञान 166 31394 189

गणित 193 24902 129

हिंदी 849 249882 294

अंग्रेजी 304 68608 226

संस्कृत 156 83606 535

पंजाबी 15 2960 197

भूगोल 782 76224 97

राजनीति विज्ञान 815 163974 201

इतिहास 613 122888 200

समाजशास्त्र 32 18192 568

सेकंड ग्रेड... सामाजिक विज्ञान में सबसे कठिन मुकाबला

गणित 699 47967 69

विज्ञान 1128 72455 64

हिंदी 1507 224586 149

अंग्रेजी 788 55284 70

सामाजिक विज्ञान 1878 310818 165

संस्कृत 1952 94566 48

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved