बाड़मेर | ग्रेड थर्ड शिक्षक लेवल-सैकंड के 27,213 पदों पर नव चयनितों को
इसी माह नियुक्ति मिल जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नव चयनितों को
नियुक्ति के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।
राजस्थान
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती-2018 के पदों पर
भर्ती के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने विषयवार कट ऑफ मार्क्स जारी कर
चयनित अभ्यर्थियों को जिला आबंटित किए। इसके बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग के
उपशासन सचिव संजय कुमार ने काउंसलिंग का कैलेंडर घोषित कर दिया। चयनित
अभ्यर्थियों को जिला स्तर पर काउंसलिंग के जरिये पोस्टिंग दी जाएगी।
विषयवार काउंसलिंग 16 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगी। जिला स्थापना समिति से
अनुमोदन के बाद 28 सितंबर को इनके पदस्थापन आदेश जारी होंगे।
काउंसलिंग का शेड्यूल: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय 6 सितंबर को नवचयनित
अभ्यर्थियों का डाटा संबंधित जिला परिषद को उपलब्ध कराएंगे। 8-9 सितंबर को
चयनितों के दस्तावेज सत्यापित होंगे। 15 से 22 सितंबर तक विषयवार रिक्त
पदों को अपलोड करना। 15 से 23 तक विषयवार रिक्त और अभ्यर्थियों की वरीयता
सूची का प्रकाशन होगा। 16 से 25 तक विषयवार काउंसलिंग होगी। 28 को पदस्थापन
आदेश जारी किए जाएंगे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग