स्कूल में प्रिंसिपल के देरी से पहुंचना एक शिक्षक को इतना नागवार गुजरा कि
उसने प्रिंसिपल को उसकी ऑफिस में जाकर दबोच लिया और उसके साथ मारपीट कर
दी। अन्य शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर प्रिंसिपल और शिक्षक का बीच बचाव
कराया।
इस दौरान स्कूल में गांव के तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पूरे
दिन स्कूल में हंगामा बना रहा । प्रिंसिपल बनवारी लाल शर्मा ने शनिवार के
दिन स्कूल में चल रहे नामांकन कार्यक्रम को देखते हुए सभी शिक्षकों को
सोमवार को निर्धारित समय पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। स्कूली बच्चों ने
बताया कि प्रिंसिपल के साथ मारपीट करने वाला शिक्षक राजेश शर्मा सोमवार को
7:40 पर स्कूल पहुंच गया।जबकि प्रिंसिपल 8 बजकर 5 मिनट पर स्कूल पहुंचे।
प्रिंसिपल के देरी से आने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वे सरकारी
सूचना की सीडी बनवाते हुए सैपऊ रह गए जिसके चलते उन्हें देरी हो गई। इस बात
से झल्लाए हुए शिक्षक राजेश शर्मा ने प्रिंसिपल बनवारी लाल शर्मा को ऑफिस
के अंदर दबोच लिया और मारपीट कर दी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर