इटावा। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा इटावा द्वारा शिक्षा निदेशक
बीकानेर को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों से अवैध वसूली रोकने की मांग की हैं।
उपशाखा अध्यक्ष चतुर्भुज मीणा ने बताया कि क्षेत्र में कुछ पीईईओ की
विद्यालय से शिक्षकों की शिकायतें प्राप्त हो रही है कि पीईईओ द्वारा
शिक्षकोंं से मासिक वेतन बिल, 2012 - 2015 के शिक्षकों के एरियर बिल,
सातवां वेतन आयोग का एरियर देने और फार्म नंबर 16 आदि बनवाने के रुपये
शिक्षकों से वसूले जा रहे है । जो शिक्षक राशि देने से मना करते है उनके
काम को अटका कर वेतन व एरियर बिल नहीं बनाए जा रहे। इससे शिक्षको को
परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीणा ने बताया कि पूर्व में भी प्राथमिक
व उच्च प्राथमिक विद्यालय के वेतन बिल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में
बनाए जाते थे। राज्य सरकार से पीईईओ कार्यालय में कार्यालय निधि मद में और
रमसा के वार्षिक अनुदान की राशि प्राप्त होती है । उस राशि से शिक्षकों के
वेतन बिल व एरियर बिल बनाए जाए। उपशाखा मंत्री राजेंद्र कुमार मीणा डोली ने
बताया कि शिक्षकों का समय पर वेतन व एरियर नहीं दिया गया व राशि लेना बंद
नहीं किया गया तो संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग