एसओजी से जांच कराने के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में वंचित बेरोजगार
युवाओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
सौंपकर मांग की है।
ऑल राजस्थान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष भवानी शंकर ने
कलेक्टर नरेश ठकराल को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षा
भर्ती 2018 में पूर्व से चयनित कर्मचारियों ने खुद को बेरोजगार बताकर आवेदन
किया। करीब 8 हजार कर्मचारियों ने विभाग से बिना अनुमति लेकर आवेदन कर
धोखाधड़ी की है। ऐसे कर्मचारियों को दंडित किए जाना चाहिए। इस पूरे मामले
की जांच एसओजी जयपुर को सौंप कर कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान उपाध्यक्ष
नरेश बागड़ी, सचिव संजय ज्याणी, प्रांतीय संयोजक रामदेव नागौर व प्रवक्ता
कृष्णा शर्मा, रामरतन के साथ काफी संख्या में युवा मौजूद थे।
धोखाधड़ी कर नौकरी पाने वालों के खिलाफ दी शिकायत
संजय ज्याणी निवासी पेवा धोद ने शिक्षक भर्ती में धोखाधड़ी कर
नौकरी पाने वाले पूर्व में चयनित कर्मचारियों के खिलाफ एसपी को शिकायत भेजी
है। संजय ने बताया कि उक्त कर्मचारियों ने दस्तावेज सत्यापन में नोटरी से
प्रमाणित गलत घोषणा पत्र पेश किया और खुद को बेरोजगार बताकर विभाग से बिना
अनुमति लेकर आवेदन कर दिया। उन्होंने अनीता कुमारी, मुकेश कुमार,लोकेश
कुमार, सुमन मीणा, दुर्गा, सविता, संजू कुमारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ
शिकायत दी है। इन कर्मचारियों ने तथ्यों को छुपाया है। ऐसे में इनपर
कार्रवाई की जाए।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!