जयपुर। शिक्षा संकुल में 30 अप्रैल से शुरू
हुआ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों का कैंप शनिवार को खत्म हो गया। अब
वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याताओं के तबादले के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विभाग ने अब रविवार से उपनिदेशक और निदेशक कार्यालयों की टीमों को बुलाया
है।
शिक्षक इस बात को लेकर हैरान है कि वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याताओं के
तबादले की गाइडलाइन ही जारी नहीं की गई और न ही कोई आवेदन लिया तो इस कैंप
में अधिकारी किसके तबादले की कवायद करेंगे। माना जा रहा है कि इन दोनों की
श्रेणियों के तबादले केवल डिजायर के आधार पर होंगे।
दूसरी ओर
शिक्षा संकुल में करीब 13 दिन चले तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला कैंप के
बावजूद तृतीय श्रेणी शिक्षकों की एक भी सूची जारी नहीं की गई। शिक्षकों को
इन सूचियों के लिए अभी और इंतजार करना होगा। सूचियां जारी नहीं होने के
पीछे कई कारण गिनाए जा रहे हैं। विभाग अभी यह तय नहीं कर पा रहा है कि इन
सूचियों पर डीईओ हस्ताक्षर करे या पंचायतीराज के अधिकारी। इसी प्रकार खाली
पदों की संख्या कम होने के कारण सेटअप परिवर्तन के दायरे में आ रहे
शिक्षकों के पद काउंसलिंग करने से पहले ही रिक्त मानकर इन पदों पर तबादला
करने को लेकर भी विभाग संभावना तलाश रहा है। ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों का
तबादला हो सके।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग